एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा: पिता की मौके पर मौत,बेटा घायल
Published By Vijay Pal Singh
On
विशेष
मैगलगंज-खीरी,10 अगस्त(तरुणमित्र)। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर मैगलगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जमुनिया रना निवासी सत्येंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र अपने पुत्र चमन के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। बाइक चमन चला रहा था। इसी दौरान NH-30 पर एक अनियंत्रित कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि सत्येंद्र कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मैगलगंज कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।
पुलिस ने घायल चमन को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
नवीनतम
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा
Published On
By Sonbhadra
सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी
Published On
By Shishir Patel
महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे उठाए
एनसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली ने लगाया मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Published On
By Sonbhadra
सिंगरौली, सोनभद्र। स्थानीय परिक्षेत्र में उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश
दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा नैतिक कर्तव्य-दुर्गा
Published On
By Sonbhadra
सिंगरौली, सोनभद्र। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने सीएसआर के तहत जिला...
UP चुनाव की तैयारी में BSP का शंखनाद,आकाश ने सादाबाद से डॉ.अविन को बनाया प्रत्याशी
Published On
By Shishir Patel
महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे उठाए
