सशक्त समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं बेटियां: डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी

जैनस इनिशिएटिव संस्था द्वारा छात्र संवाद कार्यक्रम में स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य के दिए टिप्स, बांटी गईं हाइजीनिक किट 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अरुण अग्रवाल

बहराइच। छात्र जीवन में स्वच्छता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर युवा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। बेटियां सशक्त समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक होना आवश्यक है। यह बातें सोमवार को शहर के नई बस्ती बक्शीपुर स्थित एसडीडी रणजीत सिंह शिक्षण संस्थान में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहीं।

छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित रूप से हाथ धोना, स्वच्छ पानी पीना, संतुलित आहार लेना और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना स्वस्थ जीवन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वच्छता, पोषण एवं नियमित व्यायाम के महत्व पर विशेष जोर देते हुए बच्चों को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।

निकायों में बकायेदारों के लिए ओटीएस योजना जल्द  ये खबर भी पढ़े : निकायों में बकायेदारों के लिए ओटीएस योजना जल्द 

कार्यक्रम के दौरान जैनस इनिशिएटिव संस्था की ओर से छात्र-छात्राओं को हाइजीनिक किट वितरित की गईं। किट में साबुन, सैनिटाइजर, तौलिया तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित जागरूकता सामग्री शामिल थी। संस्था के इस प्रयास की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम में जैनस इनिशिएटिव के संस्थापक, वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ एवं हिन्द हार्ट इंस्टीट्यूट, बाराबंकी के चेयरपर्सन डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों एवं अभिभावकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बचपन से ही खान-पान और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने से भविष्य में हृदय रोग सहित कई गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को जंक फूड से दूरी बनाने तथा पौष्टिक आहार को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम में एके त्रिपाठी, निर्भय सिंह, प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सिंह, ओमपाल सिंह, दुर्गेश शुक्ला, डॉ. कौशल पांडे, दिलीप दुबे, वकार अहमद, समय प्रसाद मौर्य, हाफिज अहमद, अनवर अली सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दस रुपये लीटर गोमूत्र की खरीद शुरु 

लखनऊ।  गो संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तीकरण और जैविक खेती से जोड़ने की दिशा में नई पहल शुरू हुई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दस रुपये लीटर गोमूत्र की खरीद शुरु 

बच्चों से भरी स्कूली वैन गड्ढे में पलटी, दो घायल, बच्चे सहमे

नगराम क्षेत्र के कमलापुर बिचलिका में 13 साल पुरानी वैन बिना फिटनेस और ट्रांसफर के बच्चों को ढोने में लगी...
उत्तर प्रदेश 
बच्चों से भरी स्कूली वैन गड्ढे में पलटी, दो घायल, बच्चे सहमे

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में अपना दल की मासिक बैठक संपन्न

नगराम लखनऊ। नगराम आज 176 विधानसभा मोहनलाल गंज की मासिक बैठक ग्राम डीघारी में विधानसभा अध्यक्ष राम करन रावत की...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में अपना दल की मासिक बैठक संपन्न

निकायों में बकायेदारों के लिए ओटीएस योजना जल्द 

लखनऊ । राज्य सरकार ने 762 नगरीय निकायों में एकमुश्त समाधान योजना लागू करने का निर्णय लिया है। योजना के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निकायों में बकायेदारों के लिए ओटीएस योजना जल्द 

मोहनलालगंज में धूमधाम से मनाई गई ‘बैंडिट क्वीन’ की जयंती

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के हुसैनाबाद और नगराम में सोमवार को वीरांगना पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की जयंती...