नंद बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर ई-लॉटरी से अभ्यर्थियों का चयन
सीडीओ की अध्यक्षता में अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रेम कुमार श्रीवास्तव
मुजफ्फरनगर। 10 अगस्त 2026 नंद बाबा दुग्ध मिशन, उ०प्र० अंतर्गत संचालित मिनी नंदिनी योजना 2026-27 के 77 आवेदकों में से जनपद के लिए निर्धारित 3 पुरुष व 3 महिला लाभार्थियों का चयन मुख्य विकास अधिकारी भंडारकर कमल किशोर के भूषण की अध्यक्षता में गठित चयन समिति की उपस्थिति में विकास भवन सभागार, में आवेदक पुरूष व महिला अभ्यर्थियों के समक्ष नंद बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया।
चयन समिति में नोडल अधिकारी डा० संदीप सिंह, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा० जितेन्द्र गुप्ता, उपदुग्धशाला विकास अधिकारी प्रतिनिधि लेखराज सिंह एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक अनिल सिंह उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण द्वारा योजना के प्रावधानों व चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गयी। मुख पशु चिकित्साधिकारी डा० जितेन्द्र गुप्ता द्वारा पोर्टल पर ई-लॉटरी की प्रक्रिया समझाते हुए आवेदकों को पोर्टल पर रेण्डमाइजेशन सूची में उनका नाम अवलोकित कराया गया।
उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा० सुमित कौशिक द्वारा ई-लॉटरी की स्टैप बाई स्टैप प्रक्रिया पोर्टल पर पूर्ण करायी गयी। इस योजना में 31 जुलाई 2026 तक आवेदकों से औनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। कुल 174 आवेदकों द्वारा आनलाइन आवेदन किये गये थे।
अंतिम रूप पोर्टल पर ई-लॉटरी हेतु पात्र कुल 77 आवेदकों की ई-लॉटरी करते हुए 3 पुरूष व 3 महिला आवेदकों का चयन कर अप्रूव किया गया। शेष सभी आवेदक प्रतीक्षा सूची में रखे गये है (चयनित आवेदकों के नाम संलग्न)। शेष 71 आवेदक प्रतीक्षा सूची में रखे गये हैं। पुरूष वर्ग में 49 आवेदक तथा महिला वर्ग में 22 आवेदक प्रतीक्षा में रखे गये हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
