आवास विकास द्वारा सील रेस्तरां में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप
दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू
लखनऊ। सोमवार इंदिरा नगर सेक्टर-8 स्थित वी-2 रेस्तरां एंड बैंक्वेट में दोपहर करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। धुआं उठता देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई।
बताया जा रहा है कि मानकों की अनदेखी के चलते आवास विकास विभाग ने रेस्तरां को दो महीने पहले ही सील कर दिया था। सील होने के बाद भी रेस्तरां में गतिविधियां संचालित किए जाने की बात सामने आई है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। धुआं अधिक गूंजने की वजह से समस्या हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही आग से हुए नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
