भातखण्डे विवि में मनाई गई पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती

— श्रद्धा,सम्मान व समर्पण का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा शास्त्रीय संगीत

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— दस विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की राग बिहाग में छोटा ख्याल  

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में सोमवार को विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्य, आधुनिक भारत में हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के पुनर्जागरण के अग्रदूत एवं महान संगीत मनीषी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की जयंती मनाई गई। यह आयोजन भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं समर्पण का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा।
WhatsApp Image 2026-08-10 at 6.10.26 PM
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छ: विद्यार्थियों द्वारा राग जौनपुरी में बड़ा ख्याल एवं छोटा ख्याल की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात अभिषेक त्रिपाठी के निर्देशन में दस विद्यार्थियों द्वारा राग बिहाग में छोटा ख्याल प्रस्तुत किया गया, जिसके बोल “ नमो नमो श्री चतुर चरण नित ” ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। यह बंदिश पंडित श्रीकृष्ण नारायण रातंजनकर द्वारा पंडित भातखंडे जी की प्रशंसा में रचित किया गया था। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.मांडवी सिंह ने पंडित भातखंडे के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैज्ञानिक एवं संरचित स्वरूप प्रदान कर उसे संस्थागत शिक्षण प्रणाली की आधारशिला रखी।
 
लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

रायपुर: सारंगढ़ को स्वास्थ्य, शिक्षा और पशु चिकित्सा की बड़ी सौगात

रायपुर। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिले को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर: सारंगढ़ को स्वास्थ्य, शिक्षा और पशु चिकित्सा की बड़ी सौगात

सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,सिविल चिकित्सालय में न्यूरो सर्जन की तैनाती के बाद पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी का...
उत्तर प्रदेश 
सिविल चिकित्सालय में पहली बार गंभीर न्यूरो सर्जरी की शुरुआत

हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार को हरीनगर की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। कांवड़ यात्रा के दूसरे चरण...
उत्तर प्रदेश 
हरीनगर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

लखनऊ। एनडीडी के अंतर्गत राजधानी के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को...
उत्तर प्रदेश 
बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

14 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

लखनऊ। पावर कॉरपोरेशन निविदा व संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कहा कि आउटसोर्सिंग के माध्यम...