वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

Published By Anand Mishra
On
Anand Mishra Picture

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान घाट स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।

इसके तैयारी निमित्त नगर की भीटी स्थित कैंप कार्यालय पर जायसवाल समाज की एक बैठक किया गया। जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी काशी के प्रकांड वैदिक विद्वान आचार्य मथुरा प्रसाद शुक्ल के आचार्यत्व में 12 अन्य वैदिक आएंगे। जिनके द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप में 12 पार्थिव शिवलिंग बनाकर एकादश रुद्री पाठ सहित भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।

लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट का 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

महामंत्री श्रीराम जायसवाल व संस्थापक अध्यक्ष कैलाशचन्द जायसवाल ने बताया कि जायसवाल समाज द्वारा आयोजित इस अनुष्ठान में सभी सनातन धर्मावलंबी भक्त, श्रद्धालु सपरिवार यजमान के रूप में सहभाग कर सकते हैं।
इस बैठक में राधेश्याम जायसवाल, मुन्ना जी जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, महामंत्री पीयूष जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, कन्हैया लाल, संतोष, संजय, रितेश जायसवाल, अमित, शिवम, अनिल जायसवाल, शशिदेव जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
- हर घर तिरंगा अभियान में लगा जायसवाल समाज
मऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में जायसवाल समाज द्वारा सहभागिता किया जाएगा। बैठक में निर्णय लेते हुए जायसवाल समाज जिलाध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल व युवा अध्यक्ष प्रतीक जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया कि जायसवाल समाज न केवल अपने समाज के लोगों के घरों पर तिरंगा ध्वज लगाएगा। बल्कि अन्य लोगों के घरों तक भी तिरंगा उपलब्ध कराने का काम करेगा।

लेखक के बारे में

Anand Mishra Picture

आनन्द कुमार मिश्र मऊ जनपद के जाने - माने पत्रकार हैं। आनन्द कुमार को पत्रकारिता का 10 सालों का अनुभव है, यह कई मीडिया संस्थानों अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में तरुणमित्र के मऊ जनपद के ब्यूरो प्रमुख के रुप में कार्यरत हैं।

नवीनतम

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती