हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

6 अगस्त को ही कोर्ट ने दे दिए थे संकेत, तब्बू का कंटेंट हटाने का आदेश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस ज्योति सिंह की पीठ ने ये आदेश दिया। कोर्ट ने 6 अगस्त को ही ये संकेत किया था कि वो तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश देगा।

उच्च न्यायालय ने बिना अनुमति के तब्बू का नाम, फोटो, आवाज या व्यक्तित्व से जुड़े दूसरे कंटेंट को हटाने का आदेश दिया। उच्च न्यायालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स गूगल, एक्स और रेडइट को निर्देश दिया कि वो तब्बू को लेकर एआई, डीपफेक, फेस मॉर्फिंग के जरिये निर्मित आपत्तिजनक कंटेंट को हटाए। उच्च न्यायालय ने कुछ प्लेटफार्म को निर्देश दिया कि वो कुछ सर्विस प्रदाताओं के बेसिक सब्सक्राइबर इंफॉर्मेशन और आईपी लॉग की जानकारी उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

भारत ने पार किया 300 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता का आंकड़ा ये खबर भी पढ़े : भारत ने पार किया 300 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता का आंकड़ा

तब्बू ने अपने खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट और एआई निर्मित कंटेंट को हटाने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि तब्बू के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आपत्तिजनक कंटेंट और एआई निर्मित कंटेंट बिना अनुमति के अपलोड किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले उच्च न्यायालय कई नामचीन हस्तियों के व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा का आदेश दे चुकी है। न्यायालय ने क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा, फिल्म अभिनेता और सांसद रवि किशन, कांग्रेस नेता शशि थरूर, अभिनेता अर्जुन कपूर, तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, मलयालम फिल्म अभिनेता मोहनलाल, भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व सांसद गौतम गंभीर, पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण, फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, बाबा रामदेव, फिल्म अभिनेत्री काजोल फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय, आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, फिल्म अभिनेता सलमान खान, अभिनेता अजय देवगन, अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन, पत्रकार सुधीर चौधरी, आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री रविशंकर, तेलुगु अभिनेता नागार्जुन, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के व्यक्तित्व से जुड़ी किसी बात का बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दिया था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती