सीएम शुभेंदु ने ममता की सुरक्षा को लेकर दिया बड़ा आश्वासन

ममता की शुभेंदु से अपील - कहीं भी जाएं, पहले पुलिस को दें सूचना, मिलेगी सुरक्षा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर सोमवार को बड़ा आश्वासन दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी से अपील की कि वह राज्य में कहीं भी जाएं, लेकिन अपने दौरे की सूचना समय रहते पुलिस को दें, ताकि उनकी सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की जा सके।

अधिकारी सोमवार को हालीशहर में पुलिस हिरासत में मृत तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता बिरजु केवट के घर पहुंचे थे। वहां से निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने रविवार को ममता बनर्जी के हालीशहर दौरे के दाैरान हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हाेंने अपने दौरे की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी, जिसके कारण वहां भीड़ का आक्रोश सामने आया। स्थानीय विधायक को इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के माध्यम से स्थिति संभालने की कोशिश की गई।

पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरा अनुरोध है कि अब से आप जहां भी जाएं, समय पर पुलिस को जानकारी दें। आप जिसे चाहें, कोलकाता के पुलिस आयुक्त या पुलिस उपमहानिरीक्षक को बता सकती हैं। अगर पुलिस महानिदेशक आपको उपयुक्त नहीं लगते हैं तो किसी अन्य अधिकारी को सूचना दें। हमारी पुलिस आपकी सुरक्षा की व्यवस्था करेगी।”

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं हुई है। रविवार को ममता बनर्जी के काफिले के साथ हुई घटना को स्थानीय पुलिस की समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस हर समय एक ही स्थान पर मौजूद नहीं रह सकती। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को कुछ समय भी देना पड़ता है।

रविवार को हालीशहर में मृत तृणमूल कार्यकर्ता विरजु केवट के घर जाते समय ममता बनर्जी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा था। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनके वाहन पर पानी, कीचड़, पत्थर और जूते फेंके। इस दौरान ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी।

विरजु की रविवार सुबह पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत में उसकी पिटाई कर हत्या की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ममता बनर्जी तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी और डोला सेन के साथ हालीशहर पहुंची थीं।

रविवार को हुई घटना पर शुभेन्दु अधिकारी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। हालांकि, सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उनका रुख पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर अधिक संयमित नजर आया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जहां चाहें जा सकती हैं, लेकिन अपने दौरे की जानकारी पहले पुलिस को दें, ताकि आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती