अभिषेक बनर्जी के सहायक ने हाई कोर्ट से जल्द सुनवाई की लगाई गुहार

चार मामलों में संरक्षण की मांग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • मामले की सुनवाई इसी सप्ताह में होने की संभावना 

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के सहायक सुमित राय ने अपने खिलाफ दर्ज चार नए मामलों में गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग वाली याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए सोमवार को कलकत्ता हाई कोर्ट का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में इस मामले की शीघ्र सुनवाई का आग्रह किया। मामले की सुनवाई इसी सप्ताह होने की संभावना है।

जमीन भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम संरक्षण मिलने के बाद सुमित शनिवार को आखिरकार सीआईडी कार्यालय में पेश हुए थे। इसके बाद उन्होंने रविवार और सोमवार को भी सीआईडी के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। हालांकि, उन्हें आशंका है कि अन्य चार मामलों में उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। इसी को लेकर उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया है।

खड़गपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 24 श्रमिक घायल; दो की हालत गंभीर ये खबर भी पढ़े : खड़गपुर में भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से 24 श्रमिक घायल; दो की हालत गंभीर

सुमित के अधिवक्ता अयन भट्टाचार्य ने अदालत को बताया कि सात अगस्त को संरक्षण से संबंधित याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। उन्होंने मामले की जल्द सुनवाई का अनुरोध किया। अधिवक्ता ने कहा कि उनके मुवक्किल जांच में सहयोग कर रहे हैं, इसलिए नए मामलों में भी उन्हें अंतरिम संरक्षण दिया जाना चाहिए।

सुमित लंबे समय तक लापता बताए जा रहे थे। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के आवेदन पर मेदिनीपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद सुमित ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अग्रिम जमानत के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था। हाई कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई और 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर रवाना हुईं खेल मंत्री हरिद्वार। कांवड़ मेले के...
उत्तराखंड 
2036 ओलंपिक की मेजबानी की कामना के साथ रेखा आर्य ने उठाई कांवड़

सीएम की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

तिरंगा यात्रा का रास्ते भर पुष्प वर्षा के बीच किया गया जोरदार स्वागत,असंख्य हाथों में लहराता रहा तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों...
सीएम की अगुवाई में बही देशभक्ति की बयार, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

बैरियर और स्पीड गेट तोड़कर भाग रहा वाहन चालक पकड़ा गया

बहराइच का मामला  बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित संवेदनशील इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी)...
बैरियर और स्पीड गेट तोड़कर भाग रहा वाहन चालक पकड़ा गया

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरा विपक्ष

नारेबाजी और पोस्टर के साथ सांसदों का प्रदर्शन, अमित शाह से मांगा जवाब नई दिल्ली। नीट प्रश्नपत्र मामले में जंतर-मंतर...
राष्ट्रीय 
प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरा विपक्ष

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल