विपक्ष के हंगामा के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक टली
संसद में विपक्ष का हंगामा जारी
- लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। सोमवार को भी विपक्षी सांसदों के विरोध और नारेबाजी के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कुछ ही मिनट चल सकी। हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर अपना बयान नहीं देते, तब तक सदन में गतिरोध खत्म होने की संभावना नहीं है।
कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई और अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे को लेकर सरकार से जवाब की मांग कर रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस ने अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के लिए 10, 11 और 12 अगस्त को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी ने INDIA ब्लॉक में शामिल सहयोगी दलों से भी इन तीन दिनों के दौरान अपने सांसदों की सदन में मौजूदगी सुनिश्चित करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
