कैग रिपोर्ट के बाद केजरीवाल सरकार पर भाजपा ने साधा निशाना

कैग रिपोर्ट में केेजरीवाल सरकार पर हजारों करोड़ के ई-वे बिल 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • बिजली सब्सिडी में गड़बड़ी के आरोप

नई दिल्ली। भारतीय जतना पार्टी दिल्ली प्रदेश ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की हालिया रिपोर्ट के हवाले से पूर्व में केजरीवाल सरकार पर जीएसटी और बिजली सब्सिडी वितरण में व्यापक वित्तीय अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आआप) पर आरोप लगाया कि हम सभी जानते हैं कि केजरीवाल सरकार में कामों का कोई लेखा-जोखा नहीं होता था। डेढ़ साल के अंदर में हमारी सरकार के आते ही 24 रिपोर्ट आ चुकी हैं। हर रिपोर्ट में सैकड़ों-हज़ारों करोड़ का भ्रष्टाचार हमारे सामने आया है। जो दो दिन पहले रिपोर्ट आई, इसमें भी 3,500 करोड़ रुपये की अनियमितताएं पाई गईं।

महिला आरक्षण पर किरेन रिजिजू का राहुल गांधी को करारा जवाब ये खबर भी पढ़े : महिला आरक्षण पर किरेन रिजिजू का राहुल गांधी को करारा जवाब

कैग की रिपोर्ट के मुताबिक, जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द होने और टैक्स फाइल न करने के बावजूद अरबों रुपये के ई-वे बिल जनरेट किए गए, जिससे राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि विधानसभा के मानसून सत्र में 24वीं कैग रिपोर्ट को पेश किया गया। कैग रिपोर्ट केजरीवाल सरकार का भ्रष्टाचार का रिटन डॉक्यूमेंट है। हर एक वित्तीय वर्ष में केजरीवाल सरकार क्या-क्या भ्रष्टाचार करती है, यह सब के बारे में कैग रिपोर्ट के डॉक्यूमेंट में हमारे सामने आता है।

केजरीवाल सरकार कुल 8,334 ऐसे टैक्सपेयर्स, जिनका जीएसटी रजिस्ट्रेशन पहले ही रद्द कर दिया गया था, लगातार ई-वे बिल जनरेट करते रहे। इसके ज़रिए कुल 68,680 करोड़ रुपये के ई-वे बिल बनाए गए। ऐसे 4,076 लोग जिन्होंने कभी टैक्स फाइल ही नहीं किया, उन्होंने भी 11,635 करोड़ रुपये के ई-वे बिल जनरेट किए। कुल जनरेट हुए 6.10 करोड़ ई-वे बिलों में से केवल 0.10 प्रतिशत मामलों की जांच की गई। सरकार की ओर से मात्र 70 मामलों पर कार्रवाई हुई, जिनमें ही 3,071 करोड़ रुपये के राजस्व की हेराफेरी का खुलासा हुआ। बिजली सब्सिडी योजना के तहत 50 हजार ऐसे उपभोक्ताओं को 17.81 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी कर दी गई, जिनका लगातार 12 महीनों तक बिजली खपत शून्य थी।

रिपोर्ट के आधार पर आरोप लगाया गया है कि जीएसटी विभाग, संबंधित मंत्रियों और सरकार को इस पूरे फर्जीवाड़े और टैक्स चोरी की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई न करने का मुख्य कारण करदाताओं को डरा-धमकाकर अवैध वसूली और रिश्वतखोरी का नेटवर्क चलाना था। सरकारी टेंडरों और विभिन्न विभागों में भी इसी तरह की धांधली के संकेत मिलने की बात कही गई है। फिलहाल पूर्व सरकार से इस वित्तीय नुकसान पर जवाब मांगा जा रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

महादेव मंदिर पहुंचे डीआइजी मुनिराज जी, कांवड़ मार्ग का लिया जायजा

बिजनौर। कांवड़ यात्रा एवं श्रावण शिवरात्रि के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज...
उत्तर प्रदेश 
महादेव मंदिर पहुंचे डीआइजी मुनिराज जी, कांवड़ मार्ग का लिया जायजा

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील  खूंटी। जेपीएससी जेएसएससी सहित झारखंड की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता...
झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’

शाम को 'शिवतत्व-श्रावण कला उत्सव' में देंगे प्रस्तुति उज्जैन। प्रसिद्ध पार्श्वगायक बी प्राक आज सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर...
मध्य प्रदेश 
बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

कैग रिपोर्ट के बाद केजरीवाल सरकार पर भाजपा ने साधा निशाना

बिजली सब्सिडी में गड़बड़ी के आरोप नई दिल्ली। भारतीय जतना पार्टी दिल्ली प्रदेश ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की...
राष्ट्रीय 
कैग रिपोर्ट के बाद केजरीवाल सरकार पर भाजपा ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश

महादेव मंदिर पहुंचे डीआइजी मुनिराज जी, कांवड़ मार्ग का लिया जायजा

बिजनौर। कांवड़ यात्रा एवं श्रावण शिवरात्रि के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज...
उत्तर प्रदेश 
महादेव मंदिर पहुंचे डीआइजी मुनिराज जी, कांवड़ मार्ग का लिया जायजा

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत