बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’

महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए पार्श्वगायक बी प्राक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • शाम को 'शिवतत्व-श्रावण कला उत्सव' में देंगे प्रस्तुति

उज्जैन। प्रसिद्ध पार्श्वगायक बी प्राक आज सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती में हिस्सा लिया। बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर व जिला प्रशासन के इंतजामों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके सुपरहिट भजन 'महाकाल' की सफलता के बाद जल्द ही इसका अगला भाग 'महाकाल-2' दर्शकों के बीच लाया जाएगा।

उन्होंने विश्व प्रसिद्ध प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का दिव्य रूप देखा और आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती संपन्न होने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने उनका स्वागत व सम्मान किया। मीडिया से बातचीत में बी प्राक ने कहा कि सावन के पवित्र मास में बाबा महाकाल के दरबार में उपस्थिति दर्ज कराना अत्यंत सौभाग्य की बात है।

विदिशा में सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर 70 लाख की लूट ये खबर भी पढ़े : विदिशा में सर्राफा कारोबारी को गोली मारकर 70 लाख की लूट

a8b2f5ff20cdb6eadbfdd833e24486fd_1006728707

अपने प्रसिद्ध शिव भजन 'महाकाल' (महाकाल महाकाल है प्यारे) का जिक्र करते हुए बी प्राक ने बताया कि बाबा की कृपा से इस गीत को दुनियाभर में करोड़ों व्यूज और अपार प्यार मिला है। उन्होंने बताया कि शिवजी पर आधारित उनका एक नया भजन जल्द रिलीज होने वाला है और वे 'महाकाल-2' की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर मे कार्यक्रमों के बाद पहली बार उन्हें बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में प्रस्तुति देने का अवसर मिला है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन का विशेष आभार व्यक्त किया।

श्रावण मास के उपलक्ष्य में आज शाम 7 बजे से श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित शक्तिपथ (त्रिवेणी संग्रहालय के सामने) 'शिवतत्व-श्रावण कला उत्सव' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस सांगीतिक संध्या में बी प्राक और उनकी मुंबई की टीम शिव भजनों की विशेष प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम में उनके साथ निवाड़ी के कलाकार पवन तिवारी और उनका दल भी सांस्कृतिक व भक्तिमय कार्यक्रमों की प्रस्तुति देगा।

रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन हुआ। इसके बाद बाबा महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत से अभिषेक किया गया। पूजन के दौरान भगवान महाकाल को त्रिशूल, त्रिपुंड और डमरू के साथ भांग अर्पित कर शृंगार किया गया। हरि ओम का जल चढ़ाने के बाद कपूर आरती हुई। इसके बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढककर विधि-विधान से भस्म अर्पित की गई।

भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल का आकर्षक शृंगार किया गया। बाबा को शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाला और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। इसके अलावा मोगरे और गुलाब के सुगंधित फूलों से बनी मालाएं भी अर्पित की गईं। भगवान महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया में तेज टर्बुलेंस कैप्टन का डोप टेस्ट

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार, 4 अगस्त को तेज टर्बुलेंस की...
राष्ट्रीय 
फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया में तेज टर्बुलेंस कैप्टन का डोप टेस्ट

होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू बड़ा हादसा होने से टला सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर शहर के सराय...
मध्य प्रदेश 
होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे

10 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह की हलचल तेज नई दिल्ली। सोमवार यानी 10 अगस्त से शुरू होने...
कारोबार 
अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील  खूंटी। जेपीएससी जेएसएससी सहित झारखंड की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता...
झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

उत्तर प्रदेश

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत