होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक
मध्य प्रदेश के सीहोर के सराय इलाके का मामला
- फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
- बड़ा हादसा होने से टला
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर शहर के सराय इलाके में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब होटल नाज में अचानक आग लग गई। होटल से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से आसपास की दुकानों और इमारतों तक आग फैलने से बड़ा हादसा टल गया।
घटना देर रात करीब 2 बजे की है। बताया गया कि रात में होटल बंद था और आसपास के लोग सो रहे थे। इसी दौरान होटल से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुआं आग की लपटों में बदल गया। आग की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ड्राइवर आरिफ खान और फायरमैन कमरुद्दीन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मचारियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया।
ये खबर भी पढ़े : जबलपुरः मुख्यमंत्री ने हाईटेक तिलवारा थाना भवन सहित तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पणहोटल मालिक जावेद खान के अनुसार, आग से होटल में रखा सामान जलकर खराब हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। होटल आसपास की दुकानों और इमारतों से घिरा हुआ था। आग समय रहते नियंत्रित नहीं होती तो इसके आसपास के प्रतिष्ठानों तक फैलने की आशंका थी। दमकल टीम की तत्परता से आग को आगे बढ़ने से रोक लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
