महाराष्ट्र की भूमि भूकंप के झटकों से डोली, 5 घंटे में दो बार आया

स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • जिला प्रशासन की टीम सर्वेक्षण पर जुटी

मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में पिछले ५ घंटों में भूकंप के दो झटकों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, शनिवार रात 10 बजे नासिक में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था और उसके बाद रविवार को सुबह 5.33 बजे 3.3 तीव्रता का झटका महसूस किया गया है। जिला प्रशासन की टीम मौके पर सर्वेक्षण कर रही है।

जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने रविवार को बताया, "लोगों को डरना नहीं चाहिए। उन्हें किसी भी अफ़वाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए। हालाँकि, सभी को सतर्क रहना चाहिए और सुरक्षा के उपाय करने चाहिए।"

यवतमाल में बाढ़ का कहर: पुल पार करते समय बही SUV, महिला और दो बेटियों की मौत ये खबर भी पढ़े : यवतमाल में बाढ़ का कहर: पुल पार करते समय बही SUV, महिला और दो बेटियों की मौत

जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंपीय गतिविधि महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के पास हटगढ़ पर्वत श्रृंखला के निकट भानवड़ इलाके में 5 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज की गई है। नासिक शहर और जिले के सुरगाणा, कलवण, देवला, चांदवड़, पेठ, डिंडोरी और निफाड़ तालुकाओं में कुछ जगहों पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

सुरगाणा तहसील के भादर और डिंडोरी तहसील के नानाशी में की घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि इलाके में बांधों का भी निरीक्षण किया गया, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले नासिक जिले में 25 से 28 जुलाई और 6 अगस्त को भी झटके दर्ज किए गए थे। इसी वजह से यहां लोगों में दहशत का माहौल है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नयनतारा ने तोड़ा नियम, ‘टॉक्सिक’ इवेंट में पहुंचने की बताई वजह

‘टॉक्सिक’ में गंगा का किरदार निभाएंगी अभिनेत्री नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय और चर्चित अभिनेत्रियों में नयनतारा आमतौर...
राष्ट्रीय 
नयनतारा ने तोड़ा नियम, ‘टॉक्सिक’ इवेंट में पहुंचने की बताई वजह

आस्था के दरबार में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

शिमला। शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में दुर्गा माता मंदिर से चांदी की चौरी, चांदी का छत्र और दानपात्र में...
हिमाचल 
आस्था के दरबार में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

जेपीएससी सीटों को बेचा गया है, जांच हुई तो होगा खुलासा: महतो

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सुप्रीमो और विधायक जयराम महतो ने जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार को लेकर...
झारखंड 
जेपीएससी सीटों को बेचा गया है, जांच हुई तो होगा खुलासा: महतो

महाराष्ट्र की भूमि भूकंप के झटकों से डोली, 5 घंटे में दो बार आया

जिला प्रशासन की टीम सर्वेक्षण पर जुटी मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक में पिछले ५ घंटों में भूकंप के दो झटकों...
महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र की भूमि भूकंप के झटकों से डोली, 5 घंटे में दो बार आया

उत्तर प्रदेश

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर