महादेव मंदिर पहुंचे डीआइजी मुनिराज जी, कांवड़ मार्ग का लिया जायजा

शिवभक्तों से संवाद कर जाना हाल, फल व आवश्यक सामग्री वितरित कर दी सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। कांवड़ यात्रा एवं श्रावण शिवरात्रि के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज जी ने थाना मंडावली क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मोटा महादेव मंदिर एवं कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

डीआइजी ने कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं कांवड़ सुरक्षा दल समिति के सदस्यों के साथ संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। शिवभक्तों से मिले डीआइजी, बांटी सामग्री निरीक्षण के दौरान डीआइजी मुनिराज जी ने कांवड़ श्रद्धालुओं से भी संवाद किया और उनकी कुशलक्षेम जानी। 

क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न  ये खबर भी पढ़े : क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

WhatsApp Image 2026-08-08 at 21.57.40

उन्होंने शिवभक्तों को फल एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। डीआइजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा और सुगम आवागमन पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कांवड़ियों को सुरक्षित, सुगम एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर लगातार सतर्कता बरती जाए तथा यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. कृष्ण गोपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गौतम राय, क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद आकांक्षा गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया में तेज टर्बुलेंस कैप्टन का डोप टेस्ट

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार, 4 अगस्त को तेज टर्बुलेंस की...
राष्ट्रीय 
फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया में तेज टर्बुलेंस कैप्टन का डोप टेस्ट

होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू बड़ा हादसा होने से टला सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहाेर शहर के सराय...
मध्य प्रदेश 
होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे

10 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी सप्ताह की हलचल तेज नई दिल्ली। सोमवार यानी 10 अगस्त से शुरू होने...
कारोबार 
अगले सप्ताह गुलजार रहेगा प्राइमरी मार्केट, 8 नए IPO आएंगे

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील  खूंटी। जेपीएससी जेएसएससी सहित झारखंड की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता...
झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

उत्तर प्रदेश

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत