डॉक्टर की लापरवाही से पत्रकार की सात वर्षीय मासूम बेटी की मौत

नर्सिंग होम में हंगामा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

  • परिजनों व पत्रकारों ने अस्पताल में किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग पर घंटों चला धरना

बिजनौर। शहर के एक निजी नर्सिंग होम में कथित चिकित्सीय लापरवाही से सात वर्षीय मासूम बच्ची की मौत के बाद गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। घटना से आक्रोशित परिजनों और जिले भर के पत्रकारों ने अस्पताल परिसर में धरना देकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, बच्ची को तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने समय पर उचित उपचार नहीं किया और गंभीर स्थिति के बावजूद रेफर करने में भी देरी की, जिससे बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

एतिहासिक होगा काकोरी ट्रेन एक्शन समारोह  ये खबर भी पढ़े : एतिहासिक होगा काकोरी ट्रेन एक्शन समारोह 

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में धरना शुरू कर दिया और डॉक्टर की गिरफ्तारी तथा अस्पताल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।
मामले की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसी दौरान आरोपी डॉक्टर ने बच्ची के माता-पिता के सामने हाथ जोड़कर और उनके पैर पकड़कर माफी मांगी। हालांकि परिजनों ने इसे स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें न्याय चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

करीब तीन घंटे तक चले हंगामे और धरने के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रशासन का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

तीन घंटे में कंटेंट हटाने पर भड़के केजरीवाल, केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए गैर-कानूनी, सिंथेटिक एवं एआई-जनित कंटेंट हटाने की समय-सीमा...
राष्ट्रीय 
तीन घंटे में कंटेंट हटाने पर भड़के केजरीवाल, केंद्र पर साधा निशाना

खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा पुलिस के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए महामाया फ्लाईओवर के नीचे...
उत्तर प्रदेश 
खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

मुख्य बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से लाखों की नकदी-सामान चोरी

   बदायूं। शहर के मुख्य बाजार में गुरुवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और...
उत्तर प्रदेश 
मुख्य बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से लाखों की नकदी-सामान चोरी

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से जारी झमाझम बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और सड़कों पर...