लम्पी स्किन रोग पर अलर्ट, बिजनौर प्रशासन ने कसी कमर

बिजनौर में पशु बाजार और अंतरराज्यीय पशु परिवहन पर रोक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। सीमावर्ती राज्यों में लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनपद में गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं के अंतरराज्यीय परिवहन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही अगले आदेश तक पशु बाजार एवं पशु मेलों के आयोजन पर भी रोक लगा दी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में लम्पी स्किन रोग के मामले सामने आए हैं। बिजनौर सीमावर्ती जिला होने के कारण संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यह वायरस जनित संक्रामक रोग मच्छरों, मक्खियों एवं अन्य वाहक कीटों के माध्यम से तेजी से फैलता है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को पूरे जिले में विशेष सर्विलांस अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी स्थान पर संदिग्ध या संक्रमित पशु मिलने पर तत्काल नियंत्रणात्मक कार्रवाई, रिंग टीकाकरण तथा संक्रमण रोकने के अन्य आवश्यक उपाय किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़े : मत्स्य विभाग की योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत अन्य राज्यों से आने वाले गोवंशीय पशुओं को तभी प्रवेश मिलेगा, जब उनके पास पूर्ण टीकाकरण का वैध चिकित्सा प्रमाण-पत्र होगा और उसका विवरण भारत पशुधन ऐप पर अपलोड होगा। साथ ही पशुपालक के आधार नंबर और पशुओं की ईयर टैगिंग का सत्यापन भी अनिवार्य रहेगा। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने तथा संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

तीन घंटे में कंटेंट हटाने पर भड़के केजरीवाल, केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए गैर-कानूनी, सिंथेटिक एवं एआई-जनित कंटेंट हटाने की समय-सीमा...
राष्ट्रीय 
तीन घंटे में कंटेंट हटाने पर भड़के केजरीवाल, केंद्र पर साधा निशाना

खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा पुलिस के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए महामाया फ्लाईओवर के नीचे...
उत्तर प्रदेश 
खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

मुख्य बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से लाखों की नकदी-सामान चोरी

   बदायूं। शहर के मुख्य बाजार में गुरुवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और...
उत्तर प्रदेश 
मुख्य बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से लाखों की नकदी-सामान चोरी

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से जारी झमाझम बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और सड़कों पर...