आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

पति के खिलाफ मामला दर्ज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका

फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव मेहूवाला में गुरुवार को मां द्वारा दो मासूम बच्चों को जहर देकर पानी की डिग्गी में फेंकने और बाद में खुद कूदकर जान देने के सनसनीखेज मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीनों शवों का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इस पूरे घटनाक्रम में मृतका द्वारा अपनी मौत से ठीक पहले मोबाइल में वीडियो भी बनाया गया था। 

इस मामले में भट्टूकलां पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भट्टूकलां निवासी प्रवीन ने बताया कि उसकी बहन सुदेश ने वर्ष 2014 में गांव मेहूवाला निवासी संदीप के साथ लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे नौ वर्षीय बेटी ज्योति और आठ वर्षीय बेटा विनीत थे। गुरुवार छह अगस्त की शाम संदीप ने प्रवीन को फोन कर बताया कि सुदेश और दोनों बच्चे घर में नहीं मिल रहे हैं। 

मुख्य बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से लाखों की नकदी-सामान चोरी  ये खबर भी पढ़े : मुख्य बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से लाखों की नकदी-सामान चोरी

इसके कुछ ही देर बाद संदीप ने दोबारा फोन कर सूचना दी कि तीनों के शव घर में बने करीब 10 फुट गहरे पानी के कुंड में पड़े हैं। सूचना मिलते ही जब प्रवीन और उसके परिजन अस्पताल पहुंचे, तो मृतका के मोबाइल फोन की जांच की गई। मोबाइल में सुदेश द्वारा पूरी घटना का बनाया गया वीडियो मिला। प्रवीन ने आरोप लगाया कि उसका जीजा संदीप लंबे समय से नशा करके उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। 

इसी प्रताडऩा से तंग आकर सुदेश ने पहले अपने दोनों मासूम बच्चों को जबरन जहरीला स्प्रे पिलाया, उन्हें कुंड में फेंका और फिर खुद भी स्प्रे पीकर 10 फुट गहरे पानी से भरे कुंड में छलांग लगा दी।रेलवे स्टेशन पर पानी पिलाने गया था पतिजानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप खेतीबाड़ी करता है और गांव से कुछ दूरी पर बनी ढाणी में रहता है। घटना के समय वह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने गया हुआ था। परिजनों के मुताबिक, घर में वाटर स्टोरेज के लिए बने टैंक में गुरुवार को ही सप्लाई का पानी भरा गया था। 

टैंक पूरी तरह भरा होने के कारण तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतका की बेटी ज्योति गांव के ही स्कूल में चौथी कक्षा में और बेटा विनीत तीसरी कक्षा में पढ़ता था।घटना की सूचना मिलते ही सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने प्रवीन की शिकायत के आधार पर आरोपी पति संदीप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल वीडियो की फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव थी आंगनबाड़ी वर्कर सुदेशफतेहाबाद में सुसाइड करने वाली आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश ने मरने से पहले वीडियो बनाया है। इस वीडियो में पति के नशा करने से परेशान होकर वह बच्चों को स्प्रे पिलाने और फिर खुद स्प्रे पीकर वाटर टैंक में कूदने की बात कहती नजर आ रही है। सुदेश इंस्टाग्राम पर भी पूरी एक्टिव रहती थी। सुसाइड करने से एक दिन पहले सुदेश ने अपनी इंस्टाग्राम पर आंगनबाड़ी में बैठे हुए अपनी वीडियो पोस्ट की।

इस वीडियो में पंजाबी गीत लगाया, जिसके बोल थे- जे पहलां हार गई जिंदगी तों मर्जी अल्लाह दी, इस जन्म तां की कदे तैनु छड़ दी कल्ला नी।सुदेश नियमित रूप से इंस्टाग्राम पर वीडियो डालती थी। अधिकांश वीडियो में वह अकेली ही नजर आती थी। कुछ वीडियो अपनी सास और बच्चों के साथ भी बनाई। सुदेश अपने बच्चों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहती थी। उसने वेलनैस कोच के तौर पर भी काम किया। काफी वीडियो वह आंगनबाड़ी सेंटर में बैठकर ही बनाती थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद के करीबी सहयोगी सुमित राय ने एक बार फिर कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है।...
पश्चिम बंगाल 
सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय

रेत कारोबार पर भाजपा में खुली कलह, पुलिस ने जब्त किए दो डंपर

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी स्थित महानंदा बैराज इलाके में रेत खनन के काम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
पश्चिम बंगाल 
रेत कारोबार पर भाजपा में खुली कलह, पुलिस ने जब्त किए दो डंपर

रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से...
उत्तर प्रदेश 
रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

तीन घंटे में कंटेंट हटाने पर भड़के केजरीवाल, केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए गैर-कानूनी, सिंथेटिक एवं एआई-जनित कंटेंट हटाने की समय-सीमा...
राष्ट्रीय 
तीन घंटे में कंटेंट हटाने पर भड़के केजरीवाल, केंद्र पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश

रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से...
उत्तर प्रदेश 
रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा पुलिस के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए महामाया फ्लाईओवर के नीचे...
उत्तर प्रदेश 
खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

मुख्य बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से लाखों की नकदी-सामान चोरी

बदायूं। शहर के मुख्य बाजार में गुरुवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और...
उत्तर प्रदेश 
मुख्य बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से लाखों की नकदी-सामान चोरी