सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय

तत्काल सुनवाई से इनकार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद के करीबी सहयोगी सुमित राय ने एक बार फिर कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। एक दिन पहले ही उच्चतम न्यायालय ने शालबनी भूमि घोटाला मामले में उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई थी। इसके बावजूद उन्होंने अन्य मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए अदालत से सुरक्षा की मांग की। हालांकि, हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई की उनकी याचिका स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

सुमित राय को शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में पहले ही कलकत्ता उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। लेकिन शालबनी भूमि घोटाला मामले में अग्रिम जमानत नहीं मिलने पर उन्होंने उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। शीर्ष अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाते हुए उन्हें राहत दी।

सोशल मीडिया बना आतंकियों का नया हथियार, जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन के संकेत: दिलीप घोष ये खबर भी पढ़े : सोशल मीडिया बना आतंकियों का नया हथियार, जांच में पाकिस्तान-दुबई कनेक्शन के संकेत: दिलीप घोष

इस बीच जानकारी सामने आई है कि भूमि घोटाला और भर्ती भ्रष्टाचार के अलावा सुमित राय के खिलाफ चार अन्य प्राथमिकी भी दर्ज हैं। इन्हीं मामलों में संभावित गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए उन्होंने एक बार फिर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की मांग की।

सुमित राय ने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की थी। हालांकि, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने यह कहते हुए याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया कि फिलहाल ऐसी कोई आपात स्थिति नहीं है, जिसके आधार पर मामले की तत्काल सुनवाई की जाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की सुनवाई निर्धारित सूची के अनुसार होगी।

शालबनी भूमि घोटाला मामले में उच्चतम न्यायालय ने सुमित राय की गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक तो लगाई है, लेकिन इसके साथ कई शर्तें भी निर्धारित की हैं। अदालत ने निर्देश दिया है कि सुमित राय जांच एजेंसी के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित होंगे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे। पूछताछ के दौरान वह अपने साथ एक वकील ले जा सकते हैं। जांच एजेंसी उन्हें सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच पूछताछ के लिए बुला सकेगी, लेकिन इस अवधि में उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। -----------------

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बरेली-बदायूं सीमा से...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद के करीबी सहयोगी सुमित राय ने एक बार फिर कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है।...
पश्चिम बंगाल 
सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय

रेत कारोबार पर भाजपा में खुली कलह, पुलिस ने जब्त किए दो डंपर

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी स्थित महानंदा बैराज इलाके में रेत खनन के काम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
पश्चिम बंगाल 
रेत कारोबार पर भाजपा में खुली कलह, पुलिस ने जब्त किए दो डंपर

रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से...
उत्तर प्रदेश 
रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बरेली-बदायूं सीमा से...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से...
उत्तर प्रदेश 
रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा पुलिस के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए महामाया फ्लाईओवर के नीचे...
उत्तर प्रदेश 
खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर