बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के हाथ की सर्जरी

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के हाथ की सर्जरी सफल, देखने पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • अस्पताल सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य स्थिति पूरी तरह स्थिर

कोलकाता। वरिष्ठ बालीवुड अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को हाथ की सर्जरी के लिए कोलकाता के ईएम बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार देर रात उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनके हाथ का सफल ऑपरेशन किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सर्जरी के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति पूरी तरह स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचकर मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि मिथुन चक्रवर्ती पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी हाथ की सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को सामान्य बताया है तथा चिंता की कोई बात नहीं है।

जैश के आतंकी हमीम मंडल की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जैश के आतंकी हमीम मंडल की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि स्वास्थ्य में इसी तरह सुधार जारी रहा तो मिथुन चक्रवर्ती को शुक्रवार शाम तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इसके बाद वह न्यू टाउन स्थित अपने आवास लौट जाएंगे और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार कुछ दिनों तक आराम करेंगे।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांच सामान्य पाई गई हैं और उनकी रिकवरी संतोषजनक है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ समय तक उन्हें नियमित फॉलो-अप और आवश्यक सावधानियां बरतनी होंगी।

मिथुन चक्रवर्ती के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड़ गई थी। हालांकि मुख्यमंत्री और अस्पताल सूत्रों की ओर से उनके स्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद प्रशंसकों ने राहत की सांस ली।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से जारी झमाझम बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और सड़कों पर...
राष्ट्रीय 
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में बढ़ी परेशानी

मलेरिया ने छीनी महिला की जिंदगी, इलाज के दौरान हुई मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मलेरिया से कोटा क्षेत्र के औरापानी गांव निवासी 37 वर्षीय रेखा बैगा ने इलाज...
छत्तीसगढ़ 
मलेरिया ने छीनी महिला की जिंदगी, इलाज के दौरान हुई मौत

उत्तर प्रदेश

2017 से पहले की सरकार के पास जनता के लिए नहीं था समय: योगी

यूपी में साल 2017 से पहले भाई-भतीजों में उलझी सरकार के पास जनता के लिए समय नहीं था : याेगी...
उत्तर प्रदेश 
2017 से पहले की सरकार के पास जनता के लिए नहीं था समय: योगी