दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में बढ़ी परेशानी
दो दिनों की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से जारी झमाझम बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और सड़कों पर भारी जाम से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक गुरुवार से शुक्रवार तड़के 4 बजे तकं सफरदगंज में 59.2 मि, पालम में 16.9 मिमी, लोधी रोड़ 60.4 मिमी, अयानगर 26.2 मिमी, पूषा 31.5 मिमी, जफरपुर 25 मिमी, छतरपुर 39 मिमी, जनकपुरी में 13 मिमी और पुष्प विहार में 42 मिमी वर्षा हुई। आज सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक पालम 7.8 मिमी, लोधी रोड 22.6 मिमी, अयानगर 24.4 मिमी, पूषा 6.0 मिमी, छतरपुर 40 मिमी और पुष्प विहार 26.5 मिमी तक बारिश हुई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
