भारत-श्रीलंका के बीच 35 करोड़ डॉलर ऋण सहायता समझौता

भारत-श्रीलंका ने 35 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता पर समझौतों का किया आदान-प्रदान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की मुलाकात 

नई दिल्ली। श्रीलंका की एक दिन की यात्रा पर गए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बुधवार को राजधानी कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने आपसी हितों से जुड़े मुद्दों और भारत की सहायता से श्रीलंका में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान दोनों देशों ने 35 करोड़ अमेरिकी डॉलर की भारतीय रुपये मूल्यवर्ग (आईएनआर) आधारित ऋण सहायता (लाइन ऑफ क्रेडिट) से जुड़े समझौतों का भी आदान-प्रदान किया।

श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिसरी की राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ हुई बैठक में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा भारत की सहायता से श्रीलंका में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

ब्रिटिश म्यूजियम से 11वीं सदी की मां सरस्वती प्रतिमा को भारत लाने की तैयारी ये खबर भी पढ़े : ब्रिटिश म्यूजियम से 11वीं सदी की मां सरस्वती प्रतिमा को भारत लाने की तैयारी

c8be6d5b7409f91750df99fbc6a6f4e9_122429506
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति से की मुलाकात

बैठक के बाद दोनों पक्षों ने 35 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रुपये आधारित लाइन ऑफ क्रेडिट से संबंधित समझौतों का आदान-प्रदान किया। यह ऋण सहायता भारत की ओर से चक्रवात 'दित्वाह' के बाद श्रीलंका को दिए गए 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर के पुनर्निर्माण सहायता पैकेज का हिस्सा है। इन ऋण सहायता समझौतों का उपयोग चक्रवात के बाद पुनर्निर्माण कार्यों, आधारभूत ढांचा विकास और आवश्यक सामग्री की खरीद संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बढ़े हुए हाउस टैक्स के विरोध में व्यापारियों का बिगुल

जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भी यह मुद्दा उठाएंगे" : आर.के. गर्ग
उत्तर प्रदेश 

खलीलाबाद पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के मामले में वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर,   पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह*बरामदगी...

दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर डेयरी कॉन्क्लेव का हुआ आयोजन।

संत कबीर नगर, 05 अगस्त 2026 (सूचना विभाग)।* दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दुग्ध...

वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए सात रोमांचक मुकाबले

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स...