रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

घटना पर रालोद की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई सामने

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह को भेज दिया है। फिलहाल इस पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व या चौधरी जयंत सिंह की तरफ से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

डॉ. रामाशीष राय ने त्यागपत्र में वर्तमान राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। पत्र में उन्होंने लिखा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के 'संपूर्ण क्रांति' आंदोलन से प्रेरित होकर राजनीति में आए। व्यवस्था परिवर्तन का जो सपना देखा गया था,वह आज भी अधूरा है। भारतीय लोकतंत्र धीरे-धीरे धनबल और प्रभावशाली वर्गों के नियंत्रण में सिमटता दिखाई दे रहा है। समाज को जाति, उपजाति और संप्रदाय के आधार पर विभाजित करने की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है।

लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर कार में लगी आग, वाहन स्वामी की जलकर मौत ये खबर भी पढ़े : लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर कार में लगी आग, वाहन स्वामी की जलकर मौत

अपने इस्तीफे में उन्होंने किसानों और नौजवानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों का उल्लेख करते हुए डॉ.राय ने कहा कि वर्तमान में सार्वजनिक जीवन में उच्च स्थानों पर बैठे लोग सामाजिक विभाजन और जातीय उन्माद को बढ़ावा दे रहे हैं, जो देशहित के खिलाफ है। उन्होंने अपने पत्र के अंत में लिखा कि 'व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश' होता है। इसी वैचारिक और नैतिक कारणों से वे उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद के करीबी सहयोगी सुमित राय ने एक बार फिर कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है।...
पश्चिम बंगाल 
सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय

रेत कारोबार पर भाजपा में खुली कलह, पुलिस ने जब्त किए दो डंपर

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी स्थित महानंदा बैराज इलाके में रेत खनन के काम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
पश्चिम बंगाल 
रेत कारोबार पर भाजपा में खुली कलह, पुलिस ने जब्त किए दो डंपर

रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से...
उत्तर प्रदेश 
रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

तीन घंटे में कंटेंट हटाने पर भड़के केजरीवाल, केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए गैर-कानूनी, सिंथेटिक एवं एआई-जनित कंटेंट हटाने की समय-सीमा...
राष्ट्रीय 
तीन घंटे में कंटेंट हटाने पर भड़के केजरीवाल, केंद्र पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश

रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से...
उत्तर प्रदेश 
रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा पुलिस के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए महामाया फ्लाईओवर के नीचे...
उत्तर प्रदेश 
खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

मुख्य बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से लाखों की नकदी-सामान चोरी

बदायूं। शहर के मुख्य बाजार में गुरुवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और...
उत्तर प्रदेश 
मुख्य बाजार में चोरों का धावा, दो दुकानों से लाखों की नकदी-सामान चोरी