एलडीए की वशिष्ठ नगर योजना बनेगी स्टेट कैपिटल रीजन का ग्रोथ इंजन

सीएम शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत होगी तैयार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • आगरा एक्सप्रेस-वे पर 1035 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होगी योजना
  • आधुनिक अवसंरचना,आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन पर फोकस

लखनऊ। एलडीए आगरा एक्सप्रेस-वे पर लगभग 1035 एकड़ क्षेत्रफल में वशिष्ठ नगर योजना विकसित करेगा। यह योजना न सिर्फ उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन में औद्योगिक, लॉजिस्टिक्स व आर्थिक गतिविधियों को गति देगी, बल्कि राजधानी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन से जोड़ेगी।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। इसे मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत विकसित किया जाएगा, जिसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वशिष्ठ नगर योजना में विश्वस्तरीय औद्योगिक अवसंरचना विकसित होने से बाहरी निवेश आकर्षित होगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। 

ये खबर भी पढ़े : प्रसूता और नवजात की मौत से फूटा गुस्सा, निजी अस्पताल में मचा बवाल

वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि स्टेट कैपिटल रीजन के विजन को साकार करने के लिए जरूरी है कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित किये जाएं। इसके लिए औद्योगिक विकास, निर्बाध कनेक्टिविटी, सतत विकास तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वशिष्ठ नगर योजना की रूपरेखा तैयार की गयी है। जिसमें आधुनिक औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स हब, उत्कृष्ट रोड नेटवर्क, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना तथा पर्यावरणीय संतुलन पर विशेष बल दिया गया है। 

वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि वशिष्ठ नगर योजना आगरा एक्सप्रेस-वे, मोहन रोड, लिंक एक्सप्रेस-वे तथा वरुण विहार योजना जैसे महत्वपूर्ण कॉरिडोर से सीधे कनेक्ट होगी। इससे उद्योग, वेयरहाउसिंग, लॉजिस्टिक्स एवं परिवहन क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना में अंतरराष्ट्रीय बस टर्मिनल भी विकसित किया जाएगा। वीसी ने बताया कि आगरा एक्सप्रेस-वे के एक तरफ वरूण विहार योजना और दूसरी तरफ वशिष्ठ नगर योजना विकसित की जाएगी। 

वशिष्ठ नगर के लिए ग्राम-रेवरी, भलिया, गहलवारा, आदमपुर इन्दवारा, बहरू एवं जलियामऊ की लगभग 1035 एकड़ भूमि चिन्हित की गयी है। शासन से मंजूरी मिलते ही किसानों से सहमति व अन्य माध्यमों के आधार पर योजना के लिए भूमि जुटाव का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भूमि संकलित करने में लगभग 1328 करोड़ रूपये व्यय किये जाएंगे। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

लखनऊ। राजधानी में एक शताब्दी से अधिक समय से स्थापित श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से गुरूवार...
उत्तर प्रदेश 
निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने निकाली साइक्लोथॉन

— 50 ऑर्थोपेडिक सर्जनों व सदस्यों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
उत्तर प्रदेश 
ऑर्थोपेडिक सोसायटी ने निकाली साइक्लोथॉन

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

लखनऊ। गुरुवार नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई 2026...
उत्तर प्रदेश 
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई 

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल शिक्षण संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के लिए अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब से बदलेगी पढ़ाई 

असम के बाढ़ पीड़तों को पुनर्वासित करेंगे डिप्लोमा इंजीनियर्स  

लखनऊ। असम राज्य में आई भीषण बाढ़ की तबाही से उजड़ चुके एक हजार परिवार को पुनर्वासित करने की जिम्मेदारी...