राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

घटना के समय शौचालय खाली था, बड़ा हादसा होने से बचा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर शौचालय की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि घटना के समय शौचालय के अंदर कोई छात्र या छात्रा मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने तत्काल शौचालय को बंद करा दिया।प्रधानाध्यापिका अंकिता वर्मा ने बताया कि छत गिरने के बाद सुरक्षा के दृष्टिगत शौचालय का उपयोग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। 

विद्यालय परिसर में बने दिव्यांग शौचालय की मरम्मत कराकर उसे जल्द चालू कराया जाएगा। फिलहाल बच्चों के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय का शौचालय लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, इसके बावजूद उसका उपयोग कराया जा रहा था। समय रहते मरम्मत न कराए जाने के कारण यह हादसा हुआ। 

दलित,युवा व विकास विरोधी सपा का सदन में आचरण शर्मनाक:योगी  ये खबर भी पढ़े : दलित,युवा व विकास विरोधी सपा का सदन में आचरण शर्मनाक:योगी

अब शौचालय बंद होने से छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ग्राम प्रधान के सहयोग से परिसर में बने दिव्यांग शौचालय की मरम्मत कराकर उसे शीघ्र चालू कराया जाएगा, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यदि हादसे के समय कोई बच्चा शौचालय के अंदर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना ने विद्यालय भवनों और शौचालयों की जर्जर स्थिति की समय-समय पर जांच और मरम्मत की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

स्वामी वेदविद्यानन्द ने स्वामी चिदानन्द से की भेंट, हुआ स्वागत

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने उन्हें वेद विद्यालयों की स्थापना, विशुद्ध वैदिक स्वर परम्परा के संरक्षण एवं गुरूकुलों में शास्त्रार्थ संस्कृति...
उत्तराखंड 
स्वामी वेदविद्यानन्द ने स्वामी चिदानन्द से की भेंट, हुआ स्वागत

जूनियर एशिया कप के भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी चानू

टूर्नामेंट 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन में खेला जाएगा नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एएचएफ जूनियर...
राष्ट्रीय 
जूनियर एशिया कप के भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी चानू

उत्तर प्रदेश

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी 

घुमंतू विकास बोर्ड की घोषणा पर हर्षित विमुक्त एवं घुमंतू समाज ने मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन-घुमंतू विकास बोर्ड में सभी...
उत्तर प्रदेश 
डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी