जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

झांसी के सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद समेत दो की मौत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके मित्र सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में अबान अहमद के तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पूंछ थाना पुलिस और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह दिवस भव्यतापूर्वक मनाये जाने हेतु बैठक संपन्न  ये खबर भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस समारोह दिवस भव्यतापूर्वक मनाये जाने हेतु बैठक संपन्न

b9cbcf4a8d27383e8297d83f83ce7e6a_1061713911 (1)

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अतीक का सबसे छाेटा बेटा अबान अहमद प्रयागराज से झांसी आ रहा था। वह झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मुलाकात करने के लिए निकला था। रास्ते में पूंछ थाना क्षेत्र में उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उसके साथ मौजूद मित्र सोनू की भी जान चली गई। इस हादसे में तीन अन्य युवक घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू करा दी है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे में माफिया डॉन अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त की मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली से मिलने आ रहे थे। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सोनारी (असम)। बाढ़ प्रभावित चराईदेव जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया,...
राष्ट्रीय 
बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा