जूनियर एशिया कप के भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान बनी चानू

जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, शिलेइमा चानू कप्तान

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • टूर्नामेंट 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन में खेला जाएगा

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। यह टूर्नामेंट 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन के मोकी में खेला जाएगा। टीम में 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि दो खिलाड़ियों को वैकल्पिक (अल्टरनेट) के रूप में रखा गया है।

टीम की कप्तानी मिडफील्डर खैदेम शिलेइमा चानू करेंगी। मुख्य कोच टिम व्हाइट के मार्गदर्शन में टीम ने पिछले कुछ महीनों से गहन तैयारी की है। इस वर्ष टीम की कमान संभालने वाले व्हाइट की देखरेख में खिलाड़ियों ने अपने खेल में लगातार सुधार किया है। महाद्वीपीय टूर्नामेंट की तैयारी के तहत भारतीय जूनियर महिला टीम हाल ही में यूनाइटेड किंगडम के एक्सपोजर दौरे से लौटी है। इस दौरे में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का अनुभव मिला, जिससे जूनियर एशिया कप की तैयारियों को और मजबूती मिली।

केरल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पांच लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : केरल में मूसलाधार बारिश से बाढ़ और भूस्खलन का कहर, पांच लोगों की मौत

कोच टिम व्हाइट ने टीम की घोषणा पर कहा, "मुझे गर्व है कि इन युवा खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प के दम पर टीम में जगह बनाई है। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने अपने खेल के हर पहलू में सुधार के लिए अथक मेहनत की है और मैंने उन्हें व्यक्तिगत और टीम दोनों रूपों में आगे बढ़ते देखा है।"

उन्होंने आगे कहा, "यह टूर्नामेंट एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ खुद को परखने और बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। हम हर मैच में आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ उतरेंगे। मुझे विश्वास है कि इस टीम में देश को गौरवान्वित करने की प्रतिभा और जज्बा है।"

टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष जूनियर टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का कार्यक्रम और पूल का ऐलान बाद में किया जाएगा।

भारतीय टीम:
गोलकीपर: निधि, एंगिल हर्षा रानी मिंज
डिफेंडर: पूजा साहू, सुप्रिया, पूजा मलिक, पार्वती टोपनो, मधु
मिडफील्डर: खैदेम शिलेइमा चानू (कप्तान), तनुजा टोप्पो, बिनिमा धन, रोशनी ऐंद, गीता यादव
फॉरवर्ड: लालरिनपुई, पूर्णिमा यादव, सुखवीर कौर, कृष्णा शर्मा, सानिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार
वैकल्पिक खिलाड़ी: एफ. लालबियाक्सियामी, तनुश्री दिनेश कडू।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सोनारी (असम)। बाढ़ प्रभावित चराईदेव जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया,...
राष्ट्रीय 
बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा