E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

ई 20 के स्पष्टीकरण को लेकर केजरीवाल का सरकार पर हमला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण (ई20) के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने स्वयं स्वीकार किया है कि ई20 से आगे पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार फिलहाल माहौल शांत होने का इंतजार कर रही है और बाद में इस दिशा में आगे बढ़ सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय की एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार का यह कहना कि "अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है", इस बात का संकेत है कि भविष्य में ऐसा फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि सरकार ने फिलहाल कोई निर्णय न होने की बात स्वीकार की।

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत ये खबर भी पढ़े : रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि जिस प्रकार ई20 को बिना पर्याप्त वैज्ञानिक अध्ययन और व्यापक सहमति के लागू किया गया, उसी प्रकार भविष्य में ई50 भी लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार विज्ञान, इंजीनियरिंग और विशेषज्ञों की राय को महत्व नहीं देती तथा असहमति के स्वरों को दबाने का प्रयास करती है।

केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि यदि ई20 लागू करने से पहले कोई वैज्ञानिक अध्ययन या परीक्षण कराया गया था, तो उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की कि सरकार सभी अध्ययन और परीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक करे ताकि देश के सामने पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सोनारी (असम)। बाढ़ प्रभावित चराईदेव जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया,...
राष्ट्रीय 
बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा