झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश

रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र गुरुवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सभी विधायकों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण, गरिमापूर्ण और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रहेगी।

अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा का मुख्य दायित्व कानून निर्माण, सरकार के कार्यों की समीक्षा और जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इस सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

मानसून सत्र : उत्तर प्रदेश विधान सभा में अनुपूरक बजट पास ये खबर भी पढ़े : मानसून सत्र : उत्तर प्रदेश विधान सभा में अनुपूरक बजट पास

उन्होंने जानकारी दी कि सत्र के चार दिन प्रश्नकाल के लिए निर्धारित किए गए हैं, ताकि विधायक जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग सकें। वहीं, 12 अगस्त को गैर-सरकारी सदस्यों के कार्यों के लिए आरक्षित रखा गया है, जिसमें विधायक निजी विधेयक और जनहित से जुड़े प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत करेंगे।

रवींद्र नाथ महतो ने पीआरएस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2025 में देश की विधानसभाओं की औसत बैठक 24 दिनों तक चली, जबकि झारखंड विधानसभा की बैठक 31 दिनों तक आयोजित हुई। उन्होंने सभी सदस्यों से इस सकारात्मक परंपरा को आगे भी बनाए रखने की अपील की।

अध्यक्ष ने कहा कि विज्ञान, तकनीक, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक चुनौतियों के दौर में झारखंड के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और जनकल्याण जैसे विषयों पर गंभीर और सार्थक चर्चा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल बहुमत से नहीं, बल्कि संवाद, सहमति और एक-दूसरे के विचारों के सम्मान से मजबूत होता है।

सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभापति मंडल का गठन किया गया है। इसमें हेमलाल मुर्मू, चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, नीरल पूर्ति, रामचंद्र सिंह और डॉ. नीरा यादव को शामिल किया गया है। इसके अलावा कार्य मंत्रणा समिति का भी गठन किया गया है। समिति में अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदीप यादव, नीरल पूर्ति, अरूप चटर्जी तथा विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में दीपक बिरवा सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। पांच दिवसीय इस मॉनसून सत्र में अनुपूरक बजट के साथ-साथ राज्य के विकास, जनहित और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सोनारी (असम)। बाढ़ प्रभावित चराईदेव जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया,...
राष्ट्रीय 
बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा