मानसून सत्र : उत्तर प्रदेश विधान सभा में अनुपूरक बजट पास

सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा। बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को विपक्षी दल के सदस्यों द्वारा किए गए हंगामे को चिंताजनक करार दिया। उसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी तो विपक्ष ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया। लगातार हंगामें के बीच विधान सभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी।

विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने संबोधन में कहा कि मेरे मना करने के बाद भी सदन में कल (मंगलवार को) जो हुआ, वह अत्यंत निंदनीय है। मैं यह भी कहना चाहूंगा कि हमारे मना करने के बाद भी कतिपय सदस्यों ने इस सदन की प्रतिबंधित कार्यवाही मीडिया को दिया एवं उसको प्रसारित किया गया। यह आपत्तिजनक है। मीडिया को भी इसका ध्यान रखना चाहिए। इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी। प्रश्नकाल के दौरान ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने एक प्रश्न का उत्तरा देना शुरू किया। विपक्षी दल के सदस्यों ने फिर हंगामा शूरू कर दिया। इस पर पीठासीन अधिकारी ने आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। इस बीच सदन का स्थगन अपराह्न एक बजे तक बढ़ा दिया गया।

इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत ये खबर भी पढ़े : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

एक बार फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंगलवार को सदन में प्रस्तुत अनुपूरक बजट विधान सभा में ध्वनि मत से पास हुआ। संभल दंगों की रिपोर्ट के साथ ही सीएजी रिपोर्ट विधान सभा के पटल पर रखी गयी। वहीं इस दौरान बचे हुए सारे विधायी कार्य निपटाए गए और इसके उपरांत तीसरे दिन ही विधान सभा की कार्यवाही अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दी गयी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तमिलनाडु बजट 2026-27: शिक्षा, रोजगार और विकास को बढ़ावा

वित्त वर्ष 2026-27 में राज्य की कुल आय 3,50,027 करोड़, राजस्व घाटा 55,775 करोड़ जबकि राज्य पर कुल कर्ज 10,98,765...
राष्ट्रीय 
तमिलनाडु बजट 2026-27: शिक्षा, रोजगार और विकास को बढ़ावा

अटल पार्क में प्रवेश शुल्क का विरोध करते हुए पार्षदों ने महापौर को ज्ञापन सौपा

फिरोजाबाद, सुहागनगरी के जिला अस्पताल की भूमि पर   पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम से बनवाया गया अटल पार्क प्रवेश...
अटल पार्क में प्रवेश शुल्क का विरोध करते हुए पार्षदों ने महापौर को ज्ञापन सौपा

सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बियर पार्टी के दौरान विवाद हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

पीएम मोदी का वीडियो हटाना मेटा को पड़ा भारी, जारी हुआ अल्टीमेटम

समिति की चेतावनी: मेटा की सुरक्षा छूट हो सकती है खत्म नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 23 जुलाई का...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी का वीडियो हटाना मेटा को पड़ा भारी, जारी हुआ अल्टीमेटम

कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

बस्ती -- बुधवार को  विश्व हिन्दू महासंघ  की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बियर पार्टी के दौरान विवाद हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

बस्ती -- बुधवार को  विश्व हिन्दू महासंघ  की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, जनपद मऊ द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय...
उत्तर प्रदेश 
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत मऊ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" के अंतर्गत आज दिनांक 05 अगस्त, 2026 को डीसीएसके...
उत्तर प्रदेश 
नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत मऊ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन