आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात, शीघ्र लागू होगा आउटसोर्स कमीशन:योगी

- मानसून सत्र से पहले सीएम का बड़ा ऐलान, न्यूनतम मानदेय होगा सुनिश्चित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

— किसानों, महिलाओं, युवाओं और विपक्ष के मुद्दों पर भी बोले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र के प्रारंभ होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक से डेढ़ सप्ताह के भीतर आउटसोर्स कमीशन लागू करेगी, जिसके माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों के लिए न्यूनतम मानदेय सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, रसोइयों और ग्राम चौकीदारों के मानदेय में सुधार के लिए अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है।

राम मंदिर पर विपक्ष पर तीखा हमला

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर में चढ़ावे और कथित चंदा चोरी के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि "जिनके जेब से राम मंदिर निर्माण के लिए एक पैसा नहीं निकला, वही आज चंदा चोरी की बात कर रहे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने अयोध्या आंदोलन का विरोध किया और राम मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं, वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे को उठा रहे हैं।

कांवड़ अवकाश, समायोजन, जनगणना मानदेय को लेकर शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : कांवड़ अवकाश, समायोजन, जनगणना मानदेय को लेकर शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

किसानों के लिए खाद उपलब्ध कराने के निर्देश

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि खाद वितरण पोर्टल पर कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थीं, लेकिन अधिकारियों को किसानों के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 3.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया है और अधिकांश चीनी मिलें चार से पांच दिनों के भीतर किसानों के खातों में भुगतान कर रही हैं। साथ ही 16 लाख निजी नलकूपों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

सदन में सकारात्मक चर्चा की अपील

मुख्यमंत्री ने विपक्ष से मानसून सत्र के दौरान सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि विधानमंडल आम जनता की समस्याओं के समाधान और विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा का सर्वोत्तम मंच है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण और रचनात्मक होनी चाहिए।

महिलाओं और युवाओं की उपलब्धियां गिनाईं

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में महिला श्रमबल की भागीदारी लगभग 12 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 37-38 प्रतिशत से अधिक हो गई है। मिशन शक्ति, श्रमजीवी हॉस्टल और विभिन्न रोजगार योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण को नई दिशा मिली है।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई है, जिनमें 20 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। साथ ही एक जनपद-एक उत्पाद (ODOP), पीएम विश्वकर्मा और निवेश आधारित औद्योगिक नीतियों से लाखों युवाओं को रोजगार मिला है।

सावन और कांवड़ यात्रा का भी किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने सावन माह और कांवड़ यात्रा की महत्ता का उल्लेख करते हुए शिवभक्तों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरकार कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं के लिए पूरी तरह सतर्क है तथा 7 अगस्त से विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य भी विभिन्न धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे।पत्रकार वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख सहित अन्य वरिष्ठ मंत्री उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए केंद्र का बड़ा कदम

मोटर वाहन नियमों में संशोधन का मसौदा जारी, मांगे सुझाव नई दिल्ली। देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं की...
राष्ट्रीय 
सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए केंद्र का बड़ा कदम

फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

   बदायूं। उझानी मार्ग से ऊपरपारा तक पालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया, इस सड़क पर फैंसी लाइट पोल, कैट्स...
उत्तर प्रदेश 
फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति, हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय आधिकारिक ओडिशा दौरे पर सोमवार को भुवनेश्वर...
राष्ट्रीय 
तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति, हुआ भव्य स्वागत

सालासर बालाजी से लौट रहे श्रद्धालुओं की टेम्पो ट्रैवलर ट्रेलर से टकराई

हादसे में 13 श्रद्धालु घायल, अस्पताल में उपचार जारी जयपुर। राजस्थान के चूरू जिले के सुजानगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बोबासर...
राजस्थान 
सालासर बालाजी से लौट रहे श्रद्धालुओं की टेम्पो ट्रैवलर ट्रेलर से टकराई

पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे गुलरिहा इंस्पेक्टर, बंधाया ढांढस

गोरखपुर (मेडिकल कॉलेज से सतीश त्रिपाठी की रिपोर्ट)।दस वर्षीय बालिका के अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या की हृदयविदारक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे गुलरिहा इंस्पेक्टर, बंधाया ढांढस

उत्तर प्रदेश

फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

   बदायूं। उझानी मार्ग से ऊपरपारा तक पालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया, इस सड़क पर फैंसी लाइट पोल, कैट्स...
उत्तर प्रदेश 
फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे गुलरिहा इंस्पेक्टर, बंधाया ढांढस

गोरखपुर (मेडिकल कॉलेज से सतीश त्रिपाठी की रिपोर्ट)।दस वर्षीय बालिका के अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या की हृदयविदारक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे गुलरिहा इंस्पेक्टर, बंधाया ढांढस