कांवड़ अवकाश, समायोजन, जनगणना मानदेय को लेकर शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्य्क्ष चन्द्रिका सिंह व मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में सोमवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर कांवड़ मेले के दौरान विद्यालयों में अवकाश घोषित करने, शिक्षामित्रों के समायोजन तथा जनगणना कार्य का लंबित पारिश्रमिक भुगतान कराए जाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि कांवड़ मेले के दौरान भारी भीड़ और रूट डायवर्जन के कारण शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 8 अगस्त से 12 अगस्त तक परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए। इसके अलावा, संगठन ने मांग की कि दूरस्थ विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय अथवा निवास स्थान के निकट स्थित विद्यालयों में समायोजित अथवा स्थानांतरित किया जाए, ताकि वे बेहतर ढंग से अपने शैक्षिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
शिक्षक संघ ने तहसील हर्रैया एवं बस्ती सदर में जनगणना कार्य पूरा कर चुके शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के लंबित पारिश्रमिक और मानदेय का मुद्दा भी उठाया। ज्ञापन में कहा गया कि कार्य पूर्ण होने के बावजूद संबंधित कर्मियों को अब तक भुगतान नहीं हो सका है। संघ ने जिलाधिकारी से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराने की मांग की।जिला संयुक्त मंन्त्री प्रवीण श्रीवास्तव, सुरेश गौड़,  हरेंद्र यादव, सनद पटेल, बृजेश त्रिपाठी, अनूप सिंह, सुधीर तिवारी, विजय यादव, अशोक यादव, रवि सिंह, राजेश गिरी, रजनीश यादव, संजय यादव, आशुतोष राठौर, राजेश सिंह,राम ललित,अविनाश दूबे,  रमाकांत,  शिक्षा मित्र संघ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

पप्पू यादव पर हुए हमले की सच्चाई जल्द आएगी सामने: नीरज कुमार

पटना, 3 अगस्त। दिल्ली में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हुए कथित हमले, बांकीपुर उपचुनाव सहित अन्य मद्दे पर...
बिहार 
पप्पू यादव पर हुए हमले की सच्चाई जल्द आएगी सामने: नीरज कुमार

रोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर डीएम का जोर

कौशाम्बी। जिले में रोजगार के नए अवसर बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित...
उत्तर प्रदेश 
रोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर डीएम का जोर

सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए केंद्र का बड़ा कदम

मोटर वाहन नियमों में संशोधन का मसौदा जारी, मांगे सुझाव नई दिल्ली। देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं की...
राष्ट्रीय 
सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए केंद्र का बड़ा कदम

फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

   बदायूं। उझानी मार्ग से ऊपरपारा तक पालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया, इस सड़क पर फैंसी लाइट पोल, कैट्स...
उत्तर प्रदेश 
फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति, हुआ भव्य स्वागत

राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध भुवनेश्वर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय आधिकारिक ओडिशा दौरे पर सोमवार को भुवनेश्वर...
राष्ट्रीय 
तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति, हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश

रोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर डीएम का जोर

कौशाम्बी। जिले में रोजगार के नए अवसर बढ़ाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अमित...
उत्तर प्रदेश 
रोजगार योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर डीएम का जोर

फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

   बदायूं। उझानी मार्ग से ऊपरपारा तक पालिका द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया, इस सड़क पर फैंसी लाइट पोल, कैट्स...
उत्तर प्रदेश 
फात्मा रज़ा के कार्यकाल में बदायूं को मिली मॉडल सड़क

पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे गुलरिहा इंस्पेक्टर, बंधाया ढांढस

गोरखपुर (मेडिकल कॉलेज से सतीश त्रिपाठी की रिपोर्ट)।दस वर्षीय बालिका के अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या की हृदयविदारक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे गुलरिहा इंस्पेक्टर, बंधाया ढांढस