एकजुटता, राजनीतिक भागीदारी समय की मांग-चन्द्रसेन पाल

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जन अधिकार पार्टी की कार्यकर्ता बैठक रविवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सांगठनिक मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के  प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रसेन पाल ने दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह एकजुटता ही सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित कर सकती है। मौर्य ने बताया कि पार्टी सभी वर्गों के हितों के लिए संघर्षरत है और भविष्य में संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि और मण्डल प्रभारी शिवाजी कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि एक एकजुट संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठा सकता है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाय।जिलाध्यक्ष आशीष मौर्य ने स्थानीय जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने, आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया। संचालन जिला महासचिव झिनकान  मौर्य ने किया।
बैठक में जगन्नाथ मौर्य, विकास गौतम, झिनकान  मौर्य, अभिषेक  मौर्य, अखिलेश प्रजापति, प्रदीप  मौर्य, पवन  मौर्य, पंचराम  मौर्य, अजय  मौर्य, घनश्याम  मौर्य, भागीरथी  मौर्य, चन्द्रगुप्त  मौर्य, रामकेश  मौर्य, रामदेव  मौर्य, वेदप्रकाश  मौर्य, आशाराम  मौर्य, मनोज  मौर्य, ओम प्रकाश  मौर्य, राम कोमल  मौर्य, परशुराम चौधरी, लल्लन यादव, अजय जायसवाल, रविन्द्र शर्मा, जयलाल भारती, हरीराम  मौर्य, सुरेश  मौर्य,   सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

अंबेडकरनगर में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्रों ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

अंबेडकरनगर। नशा आज के समय में हमारे समाज, विशेषकर युवा पीढ़ी को अंदर से खोखला कर रहा है। किसी भी...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्रों ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर दिखे राममूर्ति वर्मा, सकरावल के लोगों से की आत्मीय मुलाकात

टांडा, अंबेडकर नगर। पूर्व मंत्री एवं टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने रविवार को अपने आवास पर विधानसभा क्षेत्र के सकरावल...
उत्तर प्रदेश 
जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर दिखे राममूर्ति वर्मा, सकरावल के लोगों से की आत्मीय मुलाकात

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

अंबेडकरनगर। सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड करने के मामले में जलालपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को...