पर्यावरण संरक्षण के लिए युवा विकास समिति को मिला 'नेशनल क्लाइमेट लीडरशिप अवार्ड

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश में किए जा रहे सामुदायिक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। युवा विकास समिति, बस्ती को प्रतिष्ठित 'नेशनल क्लाइमेट लीडरशिप अवार्ड-2026' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित कंस्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में कंचन फाउंडेशन उड़ीसा द्वारा आयोजित 'क्लाइमेट-26 एंड नेशनल क्लाइमेट लीडरशिप अवार्ड्स-2026' समारोह में प्रदान किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से चयनित संस्थाओं और पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संगठनों के बीच युवा विकास समिति का चयन उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय रहा।
यह अवॉर्ड युवा विकास समिति के सचिव बृहस्पति कुमार पाण्डेय को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र, राज्यसभा सांसद सुलता देव, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (एचआर) अशुतोष रथ, विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय शंकर सिंह,  तथा ओडिशा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजन महापात्रा, तापस मलिक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अरविंद धाली,के हाथों प्रदान किया गया।
समिति को यह राष्ट्रीय सम्मान पौधारोपण एवं पौध संरक्षण, धान की सीधी बुआई (डीएसआर) के माध्यम से जल संरक्षण, माइक्रो इरिगेशन को बढ़ावा देने, जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के लिए किए गए प्रभावी कार्यों के आधार पर प्रदान किया गया। समिति ने पिछले वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए किसानों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों और स्वयंसेवी समूहों के साथ मिलकर व्यापक अभियान संचालित किए हैं।
पुरस्कार प्राप्त करने के अवसर पर  युवा विकास समिति के प्रतिनिधि बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने  कहा कि यह सम्मान केवल संस्था का नहीं बल्कि उन हजारों किसानों, स्वयंसेवकों, महिलाओं, युवाओं और ग्रामीण समुदायों का है जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के अभियान को अपने जीवन का हिस्सा बनाया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक संस्था का कार्य नहीं बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है और जनसहभागिता से ही जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती का प्रभावी समाधान संभव है।
उन्होंने बताया कि विश्व युवक केंद्र, नई दिल्ली के सहयोग से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के अंतर्गत बड़े पैमाने पर पौधारोपण एवं पौध संरक्षण, जल संरक्षण, जलवायु अनुकूल खेती, धान की सीधी बुआई, माइक्रो इरिगेशन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण शिक्षा पर विशेष कार्य किया जा रहा है। इन पहलों से जल की बचत, कृषि लागत में कमी, पर्यावरणीय संतुलन तथा किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
समारोह के अंत में नेचर केयर इनिशिएटिव, नई दिल्ली के सुरेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों और युवा नेतृत्व ने भाग लिया।
युवा विकास समिति ने इस सम्मान को उत्तर प्रदेश के लाखों पर्यावरण प्रेमियों, किसानों, युवाओं और स्वयंसेवकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्था के लिए नई जिम्मेदारी और प्रेरणा लेकर आई है। संस्था भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने, जल संरक्षण, हरित विकास तथा सामुदायिक सहभागिता आधारित अभियानों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित करती रहेगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और हरित भविष्य का निर्माण किया जा सके।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने उज्जैन महाकाल के दरबार में टेका माथा

मंत्री अशोक चौधरी ने किए मप्र के उज्जैन में महाकाल के दर्शन व्यवस्थाओं की तारीफ की, विपक्ष पर साधा निशाना...
मध्य प्रदेश 
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने उज्जैन महाकाल के दरबार में टेका माथा

सिमरिया पुल के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

कोलासी कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया पुल के समीप शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक...
बिहार 
सिमरिया पुल के पास भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी

लखनऊ। जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लखनऊ, वाराणसी,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी

एक्साइज भर्ती मामले में सांसद उमेश पटेल और पूर्व पंचायत सुखा को दो साल की सजा

दमन। दमन में वर्ष 2011 में आबकारी (एक्साइज) विभाग में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अभद्र...
गुजरात 
एक्साइज भर्ती मामले में सांसद उमेश पटेल और पूर्व पंचायत सुखा को दो साल की सजा

उत्तर प्रदेश

यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी

लखनऊ। जम्मू कश्मीर में आतंकी घटना के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। लखनऊ, वाराणसी,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, एटीएस कर रहे कांवड़ यात्रा की निगरानी