शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा 18 सूत्रीय ज्ञापनः समस्याओं के समाधान की मांग

कांवड़ यात्रा के समय बेसिक स्कूलों में घोषित हो अवकाश- उदयशंकर शुक्ल

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल के नेतृत्व में शुक्रवार को जिलाधिकारी  को शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों एवं अन्य संविदा कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जनपद के परिषदीय विद्यालयों से जुड़ी लंबित समस्याओं के शीघ्र एवं न्यायोचित निस्तारण की मांग करते हुए कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से सहायक अध्यापकों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की जारी सरप्लस सूची को निरस्त कर नियमों के अनुरूप नई सूची जारी करने, वरिष्ठता के आधार पर काउंसिलिंग के माध्यम से प्रभारी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पदस्थापन, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड का शत-प्रतिशत निर्माण, शिक्षामित्रों का मूल विद्यालय पर पदस्थापन, विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर चुके निलंबित शिक्षकों की बहाली, बिना गंभीर अनियमितता के वेतन अवरोध की प्रक्रिया पर रोक, चयन वेतनमान एवं 20 प्रतिशत प्रोन्नत वेतनमान का लाभ, लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान, आरटीई के अनुरूप विद्यालय संचालन समय प्रातः 8रू00 बजे से दोपहर 1रू00 बजे तक निर्धारित करने तथा कम्पोजिट ग्रांट के नाम पर शिक्षकों के उत्पीड़न को समाप्त करने की मांग की गई। संघ ने यह भी मांग की कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों द्वारा शिक्षकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
ज्ञापन सौंपने के बाद संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने आगामी 7 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक प्रस्तावित कांवड़ यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा मुख्य मार्ग बंद किए जाने से शिक्षकों के आवागमन में संभावित कठिनाइयों को देखते हुये  उल्लेख परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाय।
इसी क्रम में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त एवं लेखाधिकारी  विनय कुमार को भी  ज्ञापन सौंपते हुए जनपद के शिक्षकों का लंबित एवं बकाया वेतन तत्काल भुगतान कराने, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप स्टेट बैंक में स्थानांतरित वेतन खातों में वेतन भेजने, सेवानिवृत्त शिक्षकों की ग्रेच्युटी, जीआईएस एवं अन्य देयकों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने, प्रत्येक माह समय से ट्रेजरी को वेतन प्रेषित कर माह की पहली तारीख को दोपहर 12 बजे से पूर्व शिक्षकों के खातों में वेतन उपलब्ध कराने तथा चयन एवं प्रोन्नति वेतनमान सहित अन्य लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराने की मांग की।
जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि ज्ञापन सौंपने वालों में  जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, जिला संयुक्त मंत्री राजकुमार सिंह, सदर अध्यक्ष शैल कुमार शुक्ल, अभिषेक उपाध्याय, रजनीश मिश्रा, पटेश्वरी निषाद, रीता शुक्ला, रिंकू पाण्डेय, मारुफ खान, मंजेश राजभर, रवि प्रताप सिंह, सुदर्शन प्रसाद तिवारी, अमित पाण्डेय, प्रदीप कुमार मिश्र, ज्ञानेश्वर प्रसाद शुक्ला, रोहित कुमार त्रिपाठी, आशुतोष पाण्डेय सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

बहराइच:पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाले शातिर गोकश समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व बांका-चाकू बरामद

जरवलरोड बहराइच (तरुणमित्र संवाददाता)। जरवल रोड पुलिस को अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बड़ी सफलता...
बहराइच:पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाले शातिर गोकश समेत 3 बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व बांका-चाकू बरामद

मीरजापुर: शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, आबकारी इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में चुनार क्षेत्र के बसारतपुर (चकमिल्की) गांव में शनिवार को देशी शराब का ठेका...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, आबकारी इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

बच्चे को थप्पड़ मारने का विरोध करने पर परिवार पर फेंकी खौलती चाय, दादी, पिता और भाई झुलसे

कानपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के जाजमऊ के मखदूम नगर में शनिवार को 11 वर्षीय बच्चे को थप्पड़ मारने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
  बच्चे को थप्पड़ मारने का विरोध करने पर परिवार पर फेंकी खौलती चाय, दादी, पिता और भाई झुलसे

उत्तर प्रदेश