सोनभद्र: मछली पकड़ने नदी किनारे बैठे बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने किया जानलेवा हमला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के साेनभद्र जनपद में चोपन थाना क्षेत्र में स्थित सोन नदी किनारे मछली पकड़ने के लिए कांटा लगाकर बैठे एक बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर दिया। बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह से अपने को मगरमच्छ से छुड़वाया और गंभीर स्थिति में नदी के किनारे से थोड़ा हटकर लेट गया।

वन विभाग के अनुसार, शनिवार की सुबह करगरा गांव निवासी 65 वर्षीय लल्लू मछली पकड़ने के लिए अघोरी किले के सामने सोन नदी के किनारे बैठ कर कांटा लगाया। थोड़ी ही देर में नदी किनारे एक मगरमच्छ आया और बुजुर्ग लल्लू पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तहर बुजुर्ग ने खुद काे मगरमच्छ के चंगुल से निकलते हुए किनारे से हटकर बैठ गए। मगरमच्छ के हमले से गंभीर रूप से बुजुर्ग घायल हो गया। कुछ देर में ग्रामीण सोन नदी के किनारे पहुंचे तो बुजुर्ग काे

‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी भाजपा, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से वापसी तय ये खबर भी पढ़े : ‘अवध एक्सप्रेस’ से सत्ता में आई थी भाजपा, ‘अयोध्या एक्सप्रेस’ से वापसी तय

लहुलूहान हालत में देखा हैरान रहे गए। यहां रास्ता न होने के कारण युवाओं ने किसी तरह से घायल बुजुर्ग काे बाइक पर बैठाकर सड़क तक लाए और फिर उन्हें एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया।

डाॅक्टर ने बताया की मगरमच्छ ने चार जगह हमला किया है और सबसे ज्यादा पेट पर चोट आयी हैं। स्थिति नाजुक हैं। प्राथमिक इलाज के बाद बुजुर्ग काे मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाएगा। वन विभाग की टीम मौके पर जांच कर रही है। सीओ ओबरा प्रभात राय ने बताया कि मामले में थाना पुलिस पीड़ित के परिजनाें से पूछताछ कर रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जनता को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: फात्मा रज़ा 

   बदायूं। चेयरपर्सन फात्मा रजा ने वार्ड संख्या 12 में सीसी सड़क निर्माण  का फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 

डीएम की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें।

संत कबीर नगर, 01 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी गई फरियादियों की शिकायतें।

स्काउट गाइड स्कार्फ डे के अवसर पर डीएम व एसपी को स्कार्फ लगाकर किया गया सम्मानित।

संत कबीर नगर, 01 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* भारत स्काउट गाइड  संत कबीरनगर द्वारा  *स्काउट गाइड स्कार्फ डे* के अवसर...
उत्तर प्रदेश 
स्काउट गाइड स्कार्फ डे के अवसर पर डीएम व एसपी को स्कार्फ लगाकर किया गया सम्मानित।

एडीएम व एएसपी ने श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बिड़हर घाट का किया स्थलीय निरीक्षण

  संत कबीर नगर,   01 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)* अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार अधिकारीद्वय...
उत्तर प्रदेश 
एडीएम व एएसपी ने श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बिड़हर घाट का किया स्थलीय निरीक्षण