दिल्ली कैंट विधायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा का पुलिस मुख्यालय पर दबाव
फूल विक्रेता महिला से मारपीट के आरोप में सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
नीरज अवस्थी
- कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन की चेतावनी
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट के विधायक वीरेन्द्र कादयान, उनके पुत्र और सहयोगियों पर एक फूल विक्रेता महिला तथा उसके परिजनों से कथित मारपीट के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। करोलबाग जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिषेक पोसवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और दर्ज एफआईआर के आधार पर सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
भाजपा का आरोप है कि विधायक और उनके सहयोगियों ने एक फूल विक्रेता महिला से बिना भुगतान किए फूल लिए और जब महिला ने पैसे मांगे तो उसके साथ तथा उसके परिजनों के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर भाजपा ने नाराजगी जताई।
ये खबर भी पढ़े : संसद मार्च के दौरान बवाल: पुलिस-प्रदर्शनकारी भिड़े, 118 जवान घायल, 70 हिरासत में....जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बब्बर ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त से मुलाकात के बाद कहा कि पुलिस से तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक सुरेंद्र कमांडो, जिला महामंत्री दिनेश कुमार तथा वीणा शर्मा भी शामिल रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और जनप्रतिनिधि होने के कारण किसी भी आरोपी को विशेष संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
