सावन के पहले सोमवार से पहले नगर निगम अलर्ट
गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में कराई गई फॉगिंग
गाजियाबाद। सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम गाजियाबाद ने शहर के प्रमुख मंदिरों में मच्छरों से बचाव के लिए विशेष फॉगिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में नगर निगम की टीम शाम शनिवार को गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी स्थित श्री शिव बालाजी धाम मंदिर पहुंची और मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में व्यापक रूप से फॉगिंग कराई।
फॉगिंग का उद्देश्य मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मच्छरों से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना की।इस अवसर पर मंदिर के पुजारी राजीव मिश्रा, रामोतार वैश्य, अरविन्द सिंघल ,विशाल बिग सतीश गुप्ता एवं गौरव बंसल ने नगर निगम की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर आते हैं, ऐसे में यह पहल जनहित में अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने नगर निगम से भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे स्वच्छता एवं फॉगिंग अभियान जारी रखने की अपील की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
