पीजीआई: थोरैसिक सर्जरी विभाग का 39वां स्थापना दिवस का आयोजन
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के कार्डियोवैस्कुलर एवं थोरैसिक सर्जरी ,सीवीटीएस विभाग द्वारा 39वां स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह की इस वर्ष की थीम थी- " हृदय वाल्व रोगों का प्रबंधन – एक पुनर्मूल्यांकन " इस अवसर पर देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों एवं अस्पतालों के विशेषज्ञों ने हृदय वाल्व रोगों के प्रबंधन पर अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। समारोह का प्रमुख आकर्षण पहले दिन आयोजित तीन विशेष कार्यशालाएं रहीं, जिनमें प्रतिभागियों को एओर्टिक रूट एनलार्जमेंट, एओर्टिक रूट रिप्लेसमेंट तथा रॉस ऑपरेशन जैसी जटिल शल्य प्रक्रियाओं की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। पीजीआई के निदेशक पद्मश्री डॉ. आरके. धीमन ने सीवीटीएस टीम को बधाई दी। मरीज़ों की देखभाल, शिक्षण- प्रशिक्षण, शोध और नवाचार में उनके शानदार योगदान और कार्डियक सर्जरी में 'सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस' के तौर पर अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने विभाग की तारीफ की। उन्होंने देश भर के प्रख्यात विशेषज्ञों को एक साथ लाने के लिए आयोजन टीम की सराहना की और क्लीनिक केयर, शिक्षा और रिसर्च में बेहतरीन काम करने की दिशा में विभाग को लगातार सफलता की शुभकामनाएं दीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
