सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका के खिलाफ एक्शन, एक साल तक ट्रांजेक्शन पर रोक, भारी-भरकम जुर्माना

कंपनी और अधिकारियों पर कुल 1.48 करोड़ रुपये का जुर्माना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने तय नियमों के उल्लंघन के आरोप में जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज (जेडईईएल), कंपनी के सीईओ पुनीत गोयनका और कंपनी के ऑनररी चेयरमैन तथा एस्सेल ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है।

सेबी ने कंपनी के साथ ही इन दोनों पदाधिकारियों पर एक तय समय तक सिक्योरिटी मार्केट में किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन करने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही इन पर भारी भरकम जुर्माना भी लगाया है।

सेबी की ओर से जारी ऑर्डर में कहा गया है कि जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज अगले 2 महीने तक सिक्योरिटी मार्केट में किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेगा।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

वहीं, पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा पर सिक्योरिटी मार्केट में 12 महीने तक किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन करने पर रोक लगाई गई है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कंपनी और इन दोनों पदाधिकारी पर कुल 1.48 करोड़ रुपये का जुर्माना भी ठोका है।

इसमें जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि पुनीत गोयनका पर 58 लाख रुपये और सुभाष चंद्र पर 60 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है।

आपको बता दें कि 2018-19 की ऑडिट रिपोर्ट में जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के ऑडिटर ने खुलासा किया था कि कंपनी की कुछ अचल संपत्तियों के टाइटल डीड गायब हैं। इस खुलासे के बाद सेबी ने मामले की जांच शुरू की।

इस जांच के दायरे में जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज द्वारा सेबी के लिस्टिंग रेगुलेशंस और प्रोहिबिशन ऑफ फ्रॉडलेंट एंड अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिसेज (पीएफयूटीपी) रेगुलेशंस का उल्लंघन करने की बात का भी विशेष ध्यान रखा गया।

सेबी की जांच से पता चला कि एस्सेल ग्रुप की चार कंपनियां जीनेक्स इंफ्राबिल्ड, जीनेक्स प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विवेक इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड और रेनू रीयलटेक ने दिसंबर 2016 में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) से 726 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।

इस प्रक्रिया में एस्सेल होम प्राइवेट लिमिटेड को-बॉरोअर के रूप में शामिल हुई थी। सेबी की जांच में इस बात का भी पता चला कि कर्ज लेने वाली कंपनियों की ओनरशिप कई तरह के कॉर्पोरेट लेयर्स के माध्यम से प्रमोटर फेमिली से जुड़ी हुई थी।

मार्केट रेगुलेटर की जांच में इस बात का भी पता चला कि सिक्योरिटी कवर मेंटेन करने में नाकाम रहने पर इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने एडिशनल कोलेटरल के लिए नवंबर 2018 में नोटिस भी जारी किया था।

इसके बाद 27 दिसंबर 2018 को जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज की तरफ से एक डिक्लेरेशन और एक्नॉलेजमेंट दिया गया। इसके तहत कंपनी की हैदराबाद स्थित प्रॉपर्टी की ओरिजिनल टाइटल डीड कर्ज की एडिशनल सिक्योरिटी के रूप में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के पास जमा की गई।

जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज की ओर से जारी डिक्लेरेशन में बताया गया था कि हैदराबाद की प्रॉपर्टी को मॉर्टगेज करने के लिए सभी जरूरी अप्रूवल हासिल कर ली गई थी।

हालांकि सेबी की जांच में इस बात का पता चला कि इस मॉर्टगेज के लिए कंपनी की ऑडिट कमिटी, बोर्ड आफ डायरेक्टर्स तथा शेयर होल्डर्स के अप्रूवल नहीं लिए गए थे।

इसी तरह जी इंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के मैनेजमेंट और बोर्ड को भी इस मॉर्टगेज की जानकारी नहीं थी। इसलिए उनकी ओर से भी कंपनी को कभी मंजूरी नहीं मिली।

तय नियमों में हुए इस उल्लंघन पर सेबी ने सख्त एक्शन लेते हुए अब कंपनी और इसके दो पदाधिकारी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान 

वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान  विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस...
वैशाली समाज कल्याण संस्थान ने बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ किया निर्णायक जंग का ऐलान 

अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की सश्रम कारावास 

अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की...
अवैध हथियार रखने के मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चन्द्रशेखर वर्मा को मिली 7-7 वर्षों की सश्रम कारावास 

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

जबलपुरः मुख्यमंत्री ने हाईटेक तिलवारा थाना भवन सहित तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण

जबलपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर प्रवास के दौरान पुलिस अधोसंरचना को सुदृढ़ करने...
मध्य प्रदेश 
जबलपुरः मुख्यमंत्री ने हाईटेक तिलवारा थाना भवन सहित तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण

सीजेआई सूर्यकांत बोले- हर विवाद का समाधान कोर्ट नहीं, जरूरत समझने से निकलता है

जयपुर। सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यदि शुरुआत में ही व्यक्ति की वास्तविक जरूरत जान ली जाए तो विवाद ही...
राजस्थान 
सीजेआई सूर्यकांत बोले- हर विवाद का समाधान कोर्ट नहीं, जरूरत समझने से निकलता है

उत्तर प्रदेश

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की लेवल-1 भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
आरआरबी भर्ती परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी, 52 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे सीबीटी

साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित *"क्रैक साइबर क्राइम"* अभियान...
उत्तर प्रदेश 
साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की *"सेवा, सुरक्षा एवं...
उत्तर प्रदेश 
सेवा, सुरक्षा एवं संवेदना की मिसाल बनी महुली पुलिस