ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेत, अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव (सकारात्मक) संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जोरदार मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।

चिप स्टॉक्स में आई तेजी की वजह से अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जबरदस्त रिकवरी करने में सफल रहे। चिप स्टॉक्स ने पिछले एक साल से अधिक के समय में सबसे बड़ी इंट्रा-डे मजबूती हासिल की, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए।

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली से दबाव बढ़ा ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली से दबाव बढ़ा

एस एंड पी 500 इंडेक्स 121.48 अंक यानी 1.66 प्रतिशत उछल कर 7,437.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 681.81 अंक यानी 2.79 प्रतिशत की छलांग लगा कर 25,124.75 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 212.75 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,420.81 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद आखिरी वक्त में हुई बिकवाली की वजह से मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए।

एफटीएसई इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,897.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,485.64 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 151.55 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,612.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिर कर लाल निशान में आ गए हैं।

स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,626.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 25,848 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,395 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,210.79 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

कोस्पी इंडेक्स ने आज जबरदस्त छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 790.45 अंक यानी 14.13 प्रतिशत उछल कर 6,384.01 अंक के स्तर पर आ गया है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 2,930.35 अंक यानी 7.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,863.65 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स 2,307.57 अंक यानी 3.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ 64,175 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.43 प्रतिशत की उछाल के साथ 1,620.98 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,833.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोने की कीमतों में उछाल दर्ज...

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोने की कीमतों में उछाल दर्ज...

पीएम मोदी के कथित AI फर्जी वीडियो पर बड़ा एक्शन, मेटा इंडिया प्रमुख समेत कई के खिलाफ एफआईआर

नोएडा की महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में जीरो एफआईआर भी दर्ज
राष्ट्रीय  राज्य 
पीएम मोदी के कथित AI फर्जी वीडियो पर बड़ा एक्शन, मेटा इंडिया प्रमुख समेत कई के खिलाफ एफआईआर

प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष व अन्य ने दी क्रांतिकारी उधम सिंह को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत व अन्य ने आज क्रांतिकारी एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के...
राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष व अन्य ने दी क्रांतिकारी उधम सिंह को बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ सपाट स्तर पर बना हुआ है। आज...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में सपाट स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

उत्तर प्रदेश

टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में शुक्रवार सुबह लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास एक टूरिस्ट क्रूजर...
उत्तर प्रदेश 
टूरिस्ट क्रूजर हादसा: टायर फटने से बिजली के खंभे से टकराई गाड़ी; 12 यात्री घायल

संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

संभल । जनपद के ग्राम रीठ तहसील चन्दौसी निवासी पुष्पेन्द्र कुमार मौर्य (पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल...
उत्तर प्रदेश 
संभल के पुष्पेंद्र ने रचा इतिहास, IFTM विश्वविद्यालय से जूलॉजी में पहली पीएचडी हासिल

व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा पांचवा व्यापारी कल्याण दिवस नोएडा के सेक्टर 51 स्थित वेडिंग विला बैंक्विट हॉल...
उत्तर प्रदेश 
व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम के दौरान गिरी लिफ्ट, बैंक्विट हॉल संचालक समेत तीन पर केस

आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी

लखनऊ। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे ने संगठन के जनसंपर्क अभियान के दौरान पदाधिकारियों को संबोधित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण के खिलाफ सवर्ण आर्मी का बड़ा ऐलान, 15 अगस्त के बाद जंतर-मंतर पर आंदोलन की चेतावनी