फेड के फैसले से अमेरिकी बाजार में गिरावट, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले से स्टॉक मार्केट और अमेरिकी बॉन्ड मार्केट का मूड बिगड़ गया, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बड़ी गिरावट का शिकार हो गए।

 जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी? ये खबर भी पढ़े :  जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी?

रेगुलर ट्रेडिंग सेशन में डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,153.18 अंक यानी 2.19 प्रतिशत टूट गया। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 112.63 अंक यानी 1.52 प्रतिशत लुढ़क कर 7,316.15 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा नैस्डेक 433.97 अंक यानी 1.74 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,442.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 51,660.39 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,908.41 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स ने 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,408.27 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 25,460.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं।

गिफ्ट निफ्टी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,315.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 300.81 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,735 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 489.57 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की छलांग लगा कर 40,528.75 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,142.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,669.14 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.07 प्रतिशत टूट कर 25,789 अंक के स्तर पर आ गया है।

कोस्पी इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 99.34 अंक यानी 1.75 प्रतिशत फिसल कर 5,563.90 अंक के स्तर पर आ गया है।

सेट कंपोजिट इंडेक्स में भी आज 1.56 प्रतिशत की कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1,599.18 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.15 प्रतिशत लुढ़क कर 3,784.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अहमदाबाद में तड़के भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता दर्ज

अहमदाबाद।अहमदाबाद में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। गांधीनगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआई) द्वारा...
राष्ट्रीय  गुजरात 
अहमदाबाद में तड़के भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता दर्ज

गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज चेतावनी; प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

अहमदाबाद। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को गुजरात के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी...
गुजरात 
गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज चेतावनी; प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में मानसून फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया...
राजस्थान 
राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट