ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए।
वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी होती रही। जबकि एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।
अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,428.78 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसके विपरीत नैस्डेक ने 0.22 प्रतिशत टूट कर 24,876.91 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 52,675.91 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 89.27 अंक यानी 0.82 प्रतिशत उछल कर 10,871.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.62 प्रतिशत की छलांग लगा कर 8,458.78 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 102.98 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,464.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। थाईलैंड स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई हलचल नहीं है।
गिफ्ट निफ्टी 173.50 अंक 0.72 प्रतिशत उछल कर 24,265 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,638.98 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
हैंग सेंग इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 363.15 अंक यानी 1.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,674 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।
दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 1,374.92 अंक टूट कर 60,990 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.04 प्रतिशत लुढ़क कर 6,067.13 अंक के स्तर पर आ गया है।
कोस्पी इंडेक्स में आज जोरदार गिरावट का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 492.10 अंक यानी 8.90 प्रतिशत फिसल कर 5,531.56 अंक के स्तर तक गिर गया है।
ताइवान वेटेड इंडेक्स में भी आज जबरदस्त कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1,650.93 अंक यानी 3.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,952.43 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.53 प्रतिशत टूट कर 3,793.18 अंक के स्तर पर आ गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
