हिमाचल: बड़ा फैसला, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कर्मचारी कार्यकाल पूरा किए बिना नहीं होंगे ट्रांसफर

55 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को यथासंभव दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती से राहत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से जुड़ी व्यवस्था में हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कठिन, जनजातीय, हार्ड और अति दुर्गम क्षेत्रों में तैनात अधिकारी और कर्मचारी अब निर्धारित कार्यकाल पूरा किए बिना वहां से नहीं हट सकेंगे।

कार्मिक विभाग ने व्यापक मार्गदर्शक सिद्धांत-2013 (सीजीपी-2013) के पैरा 16.1 में संशोधन करते हुए नई व्यवस्था लागू की है। सरकार का कहना है कि पुराने प्रावधानों को लागू करने में कई तरह की अस्पष्टताएं सामने आ रही थीं।

हिमाचल में बारिश का कहर: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 7 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : हिमाचल में बारिश का कहर: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 7 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

कर्मचारियों के पांच पसंदीदा स्थानों के विकल्प वाले प्रावधान को लेकर भी भ्रम की स्थिति बन रही थी, जबकि तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और व्यापक जनहित को ध्यान में रखकर किए जाते हैं। इसी कारण सरकार ने नियमों को और स्पष्ट किया है।

तीन साल का मतलब होगा दो सर्दियां और तीन गर्मियां, छुट्टी का समय नहीं जुड़ेगा
संशोधित नियमों के अनुसार कठिन, जनजातीय, हार्ड और अति दुर्गम क्षेत्रों में सामान्य कार्यकाल तीन वर्ष रहेगा। सरकार ने पहली बार स्पष्ट शब्दों में कहा है कि तीन वर्ष का मतलब उस क्षेत्र में दो सर्दियां और तीन गर्मियां वास्तव में पूरी करना होगा।

यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी लंबी छुट्टी पर चला जाता है या किसी भी कारण से लंबे समय तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहता है, तो उस अवधि को कार्यकाल में नहीं जोड़ा जाएगा।

कर्मचारी को लौटने के बाद उतनी ही अतिरिक्त अवधि उसी क्षेत्र में सेवा देनी होगी। सरकार का कहना है कि कई कर्मचारी कठिन क्षेत्रों में तैनाती से बचने की कोशिश करते हैं या चिकित्सा अवकाश और अन्य कारणों से लंबे समय तक ड्यूटी से दूर रहते हैं।

इससे स्वास्थ्य, शिक्षा और दूसरी आवश्यक सरकारी सेवाएं प्रभावित होती हैं। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा के पांगी क्षेत्र और चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी तथा सिरमौर के दूरदराज इलाकों में लंबे समय से कर्मचारियों की कमी की समस्या सामने आती रही है, क्योंकि कई पद खाली रह जाते हैं या कर्मचारी अपने तैनाती स्थल से लंबे समय तक अनुपस्थित रहते हैं।

अतिरिक्त कार्यभार का नहीं मिलेगा लाभ, नियमित तैनाती ही मानी जाएगी सेवा
सरकार ने अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाले अधिकारियों के संबंध में भी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

यदि कोई अधिकारी किसी कठिन, जनजातीय, हार्ड या अति दुर्गम क्षेत्र में केवल अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहा है और उसकी वहां नियमित नियुक्ति या तैनाती नहीं है, तो उस अवधि को उस क्षेत्र में दी गई सेवा नहीं माना जाएगा।

ऐसी अवधि को निर्धारित कार्यकाल में शामिल नहीं किया जाएगा। इसी आधार पर किसी अधिकारी या कर्मचारी को तबादला नीति के तहत मिलने वाली रियायत, वरीयता, प्रोत्साहन या किसी अन्य लाभ का अधिकार भी नहीं मिलेगा।

55 वर्ष से अधिक आयु वालों को राहत, पदोन्नति के मामलों में छूट नहीं
संशोधित नीति में 55 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी राहत दी गई है। सरकार ने कहा है कि जहां तक संभव होगा, 55 वर्ष से अधिक आयु वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को कठिन, जनजातीय, हार्ड और अति दुर्गम क्षेत्रों में तैनात नहीं किया जाएगा।

हालांकि पदोन्नति के मामलों में यह छूट लागू नहीं होगी और पदोन्नति के कारण होने वाली तैनाती पर यह प्रावधान प्रभावी नहीं रहेगा।

कार्मिक विभाग ने जारी कार्यालय ज्ञापन में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों और अन्य संबंधित संस्थानों को संशोधित प्रावधानों की जानकारी देकर उनका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

पश्चिम बंगाल में एक लाख पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की घोषणा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में अगले कुछ वर्षों में चरणबद्ध...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  पश्चिम बंगाल 
 पश्चिम बंगाल में एक लाख पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की घोषणा

गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

देवरिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर, देवरिया खास में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
   गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, जर्मनी में खेलेगी प्रैक्टिस मैच

बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार सुबह यूरोप के लिए रवाना हुई। एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप बेल्जियम और नीदरलैंड 2026...
खेल 
महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए रवाना हुई भारतीय टीम, जर्मनी में खेलेगी प्रैक्टिस मैच

उत्तर प्रदेश

यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

देवरिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर, देवरिया खास में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
   गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा को किया नमन, संस्कारवान बनने का दिया संदेश

सीडीओ के भ्रमण से प्रशिक्षणार्थियों में दिखा उत्साह

बदायूं। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार तथा पंजाब नेशनल बैंक के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ के भ्रमण से प्रशिक्षणार्थियों में दिखा उत्साह