पश्चिम बंगाल में एक लाख पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने की घोषणा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में अगले कुछ वर्षों में चरणबद्ध ढंग से एक लाख नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 14 हजार पुलिस कॉन्स्टेबल प्रशिक्षण पूरा कर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इनकी तैनाती आगामी दुर्गापूजा से पहले कर दी जाएगी।

भवानी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रति एक लाख की आबादी पर 106 पुलिसकर्मी हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 155 है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को और सशक्त बनाने के लिए रिक्त पदों पर तेजी से भर्ती की जाएगी। उनके अनुसार राज्य में अभी 47 हजार पद रिक्त हैं तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से जुड़े विषय का समाधान होने के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ ये खबर भी पढ़े : नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी की जांच तेज, मदन मित्र की पत्नी अर्चना मित्र से पूछताछ

मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के राशन भत्ते में भी वृद्धि की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब तक डेढ़ हजार रुपये मिलने वाला राशन भत्ता बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दिया गया है।कार्यक्रम में नागरिकों की शिकायतों के लिए चार टोल फ्री नंबर भी शुरू किए गए। इन नंबरों पर राज्य के किसी भी भाग से शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि झूठी सूचना देने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की तर्ज पर राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि कानून के दायरे में रहकर पूरी निष्ठा से कार्य करें, राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शराब परिवहन घोटाले में पूर्व मंत्री नागेश्वर राव को झटका, जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आंधप्रदेश शराब परिवहन घोटाला के मामले में राज्य के पूर्व मंत्री करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव...
राष्ट्रीय 
शराब परिवहन घोटाले में पूर्व मंत्री नागेश्वर राव को झटका, जमानत याचिका खारिज

मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहने वाले दो लॉ छात्रों को कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली। पिछले दिनों मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहने वाले दो लॉ छात्रों को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने...
राष्ट्रीय 
मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहने वाले दो लॉ छात्रों को कोर्ट ने दी जमानत

हाईकोर्ट: क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाईकोर्ट: क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश

श्रद्धांजलि: सियासत की काल कोठरी में उम्मीदों की रौशन मशाल थे स्वo आलमबदी

प्रदेश की 13वीं, 14वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभाओं में भी जीत हासिल कर 5 बार बने विधायक  पिछले कई वर्षों...
विचार मित्र 
श्रद्धांजलि: सियासत की काल कोठरी में उम्मीदों की रौशन मशाल थे स्वo आलमबदी

उत्तर प्रदेश

डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बदायूं। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में डॉ. शकील अहमद को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक

लखनऊ। लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में 21 जुलाई को हुई हिंसक घटना को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक

यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी