मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहने वाले दो लॉ छात्रों को कोर्ट ने दी जमानत

कोर्ट ने दोनों आरोपितों को 25-25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। पिछले दिनों मुख्य न्यायाधीश को अपशब्द कहने वाले दो लॉ छात्रों को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत दे दी है। जुडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास रवि ने दोनों को जमानत देने का आदेश दिया।

कोर्ट ने दोनों आरोपितों को 25-25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने दोनों को आदेश दिया कि वे जांच में सहयोग करेंगे और कोर्ट में चलने वाले ट्रायल में हर तिथि को उपस्थित होंगे। कोर्ट ने दोनों को निर्देश दिया कि दोनों आरोपित साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। कोर्ट ने जिन आरोपितों को जमानत दी है उनका नाम प्रबल प्रताप सिंह और चंद्रभान है। प्रबल प्रताप सिंह लखनऊ यूनिवर्सिटी के लॉ कोर्स के तृतीय वर्ष जबकि चंद्रभान लॉ कोर्स के द्वितीय वर्ष का छात्र है।

नागरिकों को प्रदर्शन का अधिकार, पुलिस नहीं कर सकती अतिरिक्त बल प्रयोग: सुप्रीम कोर्ट ये खबर भी पढ़े : नागरिकों को प्रदर्शन का अधिकार, पुलिस नहीं कर सकती अतिरिक्त बल प्रयोग: सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली पुलिस के मुताबिक उच्चतम न्यायालय के सिक्योरिटी स्टाफ ने दोनों के खिलाफ तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में 10 जुलाई के जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के समक्ष हुई घटना का जिक्र किया गया था। 10 जुलाई को उच्चतम न्यायालय में संबंधित मामले की सुनवाई शुरु हुई तो कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि आप खुद ही पैरवी करेंगे। इस पर प्रबल ने अंग्रेजी में कहा कि न्यायिक अधिकारी महोदय, मैं आपको आदेश देता हूं कि आप लखनऊ के एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दें।

इस पर जस्टिस केवी विश्वनाथन ने हैरानी जताते हुए पूछा कि आप मुझे आदेश दे रहे हैं। जवाब में प्रबल प्रताप ने कहा कि मेरी तरफ से बस इतना ही। सब कुछ रिकॉर्ड पर है। इसके बाद उसने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को अपशब्द कहते हुए केस की फाइल जजों की तरफ हवा में फेंक दी। उसके बाद सिक्योरिटी स्टाफ ने प्रबल प्रताप को पकड़कर कोर्ट रुम से बाहर निकाला।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु पूर्णिमा पर साझा किये गुरु के छह स्वरूपों का महत्व

सुभाषितम् साझा कर बोले, “प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा। शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥” नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...
राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु पूर्णिमा पर साझा किये गुरु के छह स्वरूपों का महत्व

नोएडा सीवेज प्लांट हादसे पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

आयोग ने जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी की नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गौतमबुद्ध नगर...
राष्ट्रीय 
नोएडा सीवेज प्लांट हादसे पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

वीआईपी मूवमेंट के लिए खाली कराया बस शेल्टर, बारिश में भीगते लोगों का वीडियो वायरल

यह मामला एलएन मार्ग का बताया जा रहा है जयपुर। मंगलवार को दिल्ली के जेएलएन मार्ग पर तेज बारिश के...
राजस्थान 
वीआईपी मूवमेंट के लिए खाली कराया बस शेल्टर, बारिश में भीगते लोगों का वीडियो वायरल

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष का हंगामा

विपक्ष ने पुलिस बर्बरता पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ...
राष्ट्रीय 
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष का हंगामा

उत्तर प्रदेश

डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बदायूं। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में डॉ. शकील अहमद को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक

लखनऊ। लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में 21 जुलाई को हुई हिंसक घटना को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक

यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी