डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
बदायूं। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में डॉ. शकील अहमद को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
डॉ. शकील अहमद लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जनसंपर्क, संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी अभियानों में उनकी नियमित भागीदारी रही है। डॉ. शकील अहमद का परिवार जिले के शिक्षित और प्रतिष्ठित परिवारों में गिना जाता है।
ये खबर भी पढ़े : रेडक्रास सोसाइटी ने सदाशिव इण्टर कॉलेज फतेहपुर में बच्चों को वितरित की होम्योपैथिक दवाइयां परिवार के अधिकांश सदस्य चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और समाजसेवा के कार्यों में भी अपनी भागीदारी निभाते रहे हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि डॉ. शकील अहमद के अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता का लाभ समाजवादी पार्टी को मिलेगा तथा जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
