हाईकोर्ट: क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश

सोशल मीडिया हैंडल के जरिये नोटिस जारी करने का आदेश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच ने इस मामले के प्रतिवादियों को उनके सोशल मीडिया हैंडल के जरिये नोटिस जारी करने का आदेश दिया। बेंच ने साफ किया कि वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से यह उम्मीद नहीं कर सकतीं कि वह अपने आप आपत्तिजनक कंटेंट को हटा लेंगे।

बेंच ने कहा कि इस मसले पर कोर्ट ही पड़ताल कर आदेश दे सकती है। इस दौरान युवराज सिंह के वकील ने कहा कि आपत्तिजनक कंटेंट के दो लिंक हटा दिए गए हैं। बाकी लिंक के जरिये युवराज सिंह की बिना अनुमति के अनधिकृत रूप से उनके नाम का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है।

पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, एसआईटी गठित, सुरक्षा बढ़ाई गई ये खबर भी पढ़े : पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, एसआईटी गठित, सुरक्षा बढ़ाई गई

इससे पहले हाई कोर्ट कई नामचीन हस्तियों के व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा का आदेश दे चुका है। इनमें क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, सांसद रवि किशन, कांग्रेस नेता शशि थरूर, अभिनेता अर्जुन कपूर, अभिनेता अल्लू अर्जुन, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, मलयालम अभिनेता मोहनलाल, पूर्व सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर, आचार्य बालकृष्ण, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, बाबा रामदेव, अभिनेत्री काजोल, अभिनेता विवेक ओबेरॉय, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, अभिनेता सलमान खान, अभिनेता अजय देवगन, अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन, पत्रकार सुधीर चौधरी, श्री रविशंकर, तेलुगु अभिनेता नागार्जुन, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और करण जौहर के नाम प्रमुख हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु पूर्णिमा पर साझा किये गुरु के छह स्वरूपों का महत्व

सुभाषितम् साझा कर बोले, “प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा। शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥” नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...
राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु पूर्णिमा पर साझा किये गुरु के छह स्वरूपों का महत्व

नोएडा सीवेज प्लांट हादसे पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

आयोग ने जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी की नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गौतमबुद्ध नगर...
राष्ट्रीय 
नोएडा सीवेज प्लांट हादसे पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

वीआईपी मूवमेंट के लिए खाली कराया बस शेल्टर, बारिश में भीगते लोगों का वीडियो वायरल

यह मामला एलएन मार्ग का बताया जा रहा है जयपुर। मंगलवार को दिल्ली के जेएलएन मार्ग पर तेज बारिश के...
राजस्थान 
वीआईपी मूवमेंट के लिए खाली कराया बस शेल्टर, बारिश में भीगते लोगों का वीडियो वायरल

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष का हंगामा

विपक्ष ने पुलिस बर्बरता पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ...
राष्ट्रीय 
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष का हंगामा

उत्तर प्रदेश

डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बदायूं। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में डॉ. शकील अहमद को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक

लखनऊ। लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में 21 जुलाई को हुई हिंसक घटना को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक

यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी