वीआईपी मूवमेंट के लिए खाली कराया बस शेल्टर, बारिश में भीगते लोगों का वीडियो वायरल
पुलिस की इस हरकत से नागरिकों में आक्रोश
- यह मामला एलएन मार्ग का बताया जा रहा है
जयपुर। मंगलवार को दिल्ली के जेएलएन मार्ग पर तेज बारिश के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने आम लोगों के प्रति व्यवस्था के रवैये पर सवाल खड़े कर दिए। ऑफिस से लौट रहे कर्मचारी, छात्र और अन्य राहगीर बारिश से बचने के लिए मालवीय नगर बस शेल्टर के नीचे खड़े थे। इसी दौरान वहां वीआईपी काफिला निकलने की सूचना मिली।
ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी बस शेल्टर पहुंचे और लोगों को वहां से हटाना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि लोगों को पहले हटने के लिए कहा गया और बाद में कथित तौर पर धक्का देकर शेल्टर से बाहर कर दिया गया।
बारिश के बीच महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों समेत कई लोगों को खुले में खड़ा होना पड़ा। कई लोगों के पास जरूरी दस्तावेज, फाइलें और लैपटॉप बैग भी थे। इस दौरान कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों को शेल्टर से बाहर भेजते हुए देखा जा सकता है।
https://twitter.com/CJP_for_India/status/2082289575712682393?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082289575712682393%7Ctwgr%5Ec3c5a1ab251703bb3d65f95bb44ed76f86c6952a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fjaipur-news%2Fjaipur-vip-movement-police-forced-people-out-bus-shelter-malviya-nagar-rain-video-viral-20787134
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने सवाल उठाया कि आम नागरिकों को बारिश से बचने के लिए बने सार्वजनिक स्थान से हटाने की जरूरत क्यों पड़ी और वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता की सुविधा का ध्यान क्यों नहीं रखा गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
