भोपाल में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

आज नर्मदापुरम रोड के स्कूलों में छुट्टी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • किसानों के विरोध को देखते हुए भोपाल प्रशासन अलर्ट, उठाए एहतियाती कदम

भोपाल। मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद की आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे किसानों ने मंगलवार देररात होशंगाबाद रोड पर ही डेरा डाल दिया। प्रशासन के साथ बातचीत बेनतीजा रहने के बाद किसान बुधवार को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने पर अड़े हैं। आंदोलन के चलते भोपाल कलेक्टर ने नर्मदापुरम रोड के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया है।

सोमवार को नर्मदापुरम के बरखेड़ा से शुरू हुई 'किसान क्रांति पैदल यात्रा' मंगलवार शाम औबेदुल्लागंज, मंडीदीप और 11 मील बाईपास होते हुए राजधानी भोपाल की सीमा में दाखिल हुई। रात होते-होते करीब 2 हजार किसानों ने होशंगाबाद रोड पर ही अपना पड़ाव डाल दिया। स्थिति को संभालने के लिए देर रात प्रशासनिक अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक मैराथन बैठक हुई, लेकिन सहमति न बनने के कारण वार्ता पूरी तरह नाकाम रही। किसान नेताओं ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं और बुधवार को मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे।

मध्य प्रदेश में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

5cabec1ffae6fc0ba6f838297c0149b9_406980669

किसानों के सड़क पर डटे रहने और संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भोपाल जिला प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाए हैं। कलेक्टर के आदेशानुसार नर्मदापुरम रोड पर स्थित सभी सरकारी और निजी स्कूलों में बुधवार का अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, आंदोलन के कारण नर्मदापुरम रोड, एम्स मार्ग, बंसल प्लाजा और कटारा हिल्स क्षेत्र में देर रात से ही यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ट्रैफिक पुलिस को कई मार्गों पर रूट डायवर्ट करना पड़ा है, जिससे सुबह से ही राहगीरों को भारी जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों के मुख्यमंत्री निवास के घेराव के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। वीर सावरकर सेतु (हबीबगंज ओवरब्रिज) से पहले ही भारी पुलिस बल तैनात कर मुख्य रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। मुख्यमंत्री निवास और उसके आसपास के इलाके को बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया है, जहां एसएएफ, आरएएफ और भोपाल के 20 से अधिक थानों का बल मुस्तैद है। सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए वाटर कैनन, वज्र वाहन और दंगा रोधी उपकरणों के साथ पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।

आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने मंगलवार रात किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी जायज़ मांगों के प्रति संवेदनशील है और सभी मुद्दों का शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कृषि मंत्री कंषाना ने किसानों से शांति बनाए रखने और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि सरकार और किसान एक-दूसरे के सहयोगी हैं। सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है। बैठक के दौरान किसान प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को विस्तार से रखा, जिस पर कृषि मंत्री कंषाना ने सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करने तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शीघ्र निर्णय लेने का भरोसा दिलाया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दानपेटी लेकर संसद पहुंचे सपा सांसद, राम मंदिर चढ़ावे को लेकर सरकार पर लगाए आरोप

हाथों में दानपेटी और पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी नई दिल्ली। राम मंदिर में कथित चढ़ावे और दान...
राष्ट्रीय 
दानपेटी लेकर संसद पहुंचे सपा सांसद, राम मंदिर चढ़ावे को लेकर सरकार पर लगाए आरोप

राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेंगे अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा के लिए एनएचएआई ने उठाए सख्त कदम

693 किलोमीटर राजमार्ग का सर्वेक्षण कर 1,403 नोटिस जारी किए नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बहाल करने और...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेंगे अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा के लिए एनएचएआई ने उठाए सख्त कदम

भोपाल में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

किसानों के विरोध को देखते हुए भोपाल प्रशासन अलर्ट, उठाए एहतियाती कदम भोपाल। मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी और...
बिहार 
भोपाल में सड़कों पर किसानों ने गुजारी रात, सीएम हाउस के घेराव पर अड़े

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु पूर्णिमा पर साझा किये गुरु के छह स्वरूपों का महत्व

सुभाषितम् साझा कर बोले, “प्रेरकः सूचकश्चैव वाचको दर्शकस्तथा। शिक्षकः बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः॥” नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...
राष्ट्रीय 
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरु पूर्णिमा पर साझा किये गुरु के छह स्वरूपों का महत्व

नोएडा सीवेज प्लांट हादसे पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

आयोग ने जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी की नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गौतमबुद्ध नगर...
राष्ट्रीय 
नोएडा सीवेज प्लांट हादसे पर एनएचआरसी ने लिया संज्ञान, दो सप्ताह में रिपोर्ट तलब

उत्तर प्रदेश

डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बदायूं। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में डॉ. शकील अहमद को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक

लखनऊ। लखनऊ जिला न्यायालय परिसर में 21 जुलाई को हुई हिंसक घटना को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ कोर्ट हिंसा मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 4 वकीलों की एंट्री पर रोक

यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती विज्ञापन संख्या-01/2022 के तहत 14 विषयों के...
शिक्षा-रोजगार  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2982 टीजीटी शिक्षकों का अंतिम चयन परिणाम घोषित, 14 विषयों का रिजल्ट जारी